Breaking News :
>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
देश

लाल किले से 103 मिनट का संबोधन, अंतरिक्ष से लेकर रोजगार तक पीएम मोदी के बड़े ऐलान

गगनयान मिशन से सेमीकंडक्टर चिप तक, मोदी बोले – ‘भारत आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भर रहा’

नई दिल्ली। 15 अगस्त 2025 को भारत ने आजादी के 79 वर्ष पूरे किए और देशभर में उत्सव का माहौल रहा। राजधानी दिल्ली के लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र को संबोधित किया। 103 मिनट के अपने अब तक के सबसे लंबे भाषण में पीएम मोदी ने अंतरिक्ष मिशन से लेकर रोजगार सृजन, रक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों और तकनीकी आत्मनिर्भरता तक, कई अहम मुद्दों पर सरकार का रोडमैप साझा किया।

अंतरिक्ष में आत्मनिर्भर भारत
प्रधानमंत्री ने गगनयान मिशन की तैयारियों और अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की दिशा में हो रहे काम का जिक्र किया। उन्होंने अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की हालिया वापसी पर गर्व जताया और बताया कि देश के 300 से अधिक स्टार्टअप अंतरिक्ष क्षेत्र में सक्रिय हैं।

युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ की योजना
पीएम मोदी ने “प्रधानमंत्री विकासशील भारत रोजगार योजना” की शुरुआत की घोषणा की। इसके तहत पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को 15,000 रुपये की सहायता और रोजगार बढ़ाने वाली कंपनियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। यह योजना करीब 3.5 करोड़ नए रोजगार अवसर सृजित करेगी।

ऑपरेशन सिंदूर में ‘मेड इन इंडिया’ का कमाल
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी हथियारों ने दुश्मन को चौंका दिया। पिछले दशक में रक्षा निर्माण में हुई प्रगति को उन्होंने गर्व का विषय बताया।

सेमीकंडक्टर चिप निर्माण में भारत की छलांग
प्रधानमंत्री ने ऐलान किया कि साल के अंत तक भारत में निर्मित सेमीकंडक्टर चिप्स बाजार में आएंगी। छह विनिर्माण इकाइयों में से चार को मंजूरी मिल चुकी है, जिससे भारत तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम बढ़ा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!