Breaking News :
>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान>>मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप का किया शुभारंभ>>शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्ड

100 साल का अनुभव समेट दुनियां को अलविदा कह गईं मूसी देवी

देहरादून : 100 साल की मूसी देवी का निधन हो गया। उम्र के इस पड़ाव में भी वह शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत थीं। पिछले कुछ दिनों से मूसी देवी अस्वस्थ चल रही थीं।

मूसी देवी के पुत्र दर्शन सिंह मिगवाल ने बताया कि मां कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। आगामी पांच जुलाई को उन्हें 101 वर्ष पूरे होने थे। कहा कि उनकी मां इस उम्र में भी मानसिक व शारीरिक रूप से बेहद मजबूत थीं।

वह अपना काम खुद ही करना पसंद करती थीं। उन्होंने बताया कि मां को बच्चों के साथ खेलना बहुत पसंद था। वह अधिकांश समय बच्चों के साथ गुजारना पसंद करती थीं।

परिवार की थी मुखिया 

बेटे की शहादत के बाद मूसी देवी ने पौते को भी देश सेवा के लिए फौज में भेजने का जज्बा दिखाया। यही नहीं परिवार की मुखिया के तौर पर उनकी हर बात को सभी सदस्य गंभीरता से सुनते थे।

एक सदी का था अनुभव 

एक सदी के अनुभव को खुद में समेटे देहरादून की हाथीबड़कला निवासी मूसी देवी का यह लंबा-चौड़ा सफर महज संयोग नहीं, बल्कि उनकी जीवटता की देन था। तभी तो मूसी देवी शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्रिय नजर आती थीं।

बेटे की मौत की खबर से हुई थी विचलित 

वर्ष 1987 में सियाचिन में बेटे की मौत की खबर ने उन्हें तोड़कर रख दिया था। तब उन्हें लगता था कि जीवन में अब कोई उम्मीद बची ही नहीं है। कहते हैं कि वक्त हर जख्म को भर देता है। धीरे-धीरे मूसी देवी ने भी इस सनातन सच को स्वीकार लिया कि जीवन और मृत्यु किसी के हाथ में नहीं है। और…इसी की परिणति है कि करीब चार साल पहले गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद भी वह बीमारी को मात देकर फिर उठ खड़ी थी। आज आस-पड़ोस के लोग भी इस वयोवृद्ध ‘बच्ची’ मूसी देवी का सानिध्य पाकर खुद को धन्य समझते थे।

सेना से रहा करीबी रिश्ता

मूलरूप से सीमांत चमोली जिले की कर्णप्रयाग तहसील के लंगासू गांव निवासी मूसी देवी के पति लक्ष्मण सिंह मिंगवाल भी सेना में थे। वर्ष 1973 में उनका निधन हुआ। उनके चार बेटे हैं, जिनमें सबसे बड़े बेटे दर्शन सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। दूसरे नंबर के दशरथ सिंह अपने पैतृक गांव लंगासू में खेती करते हैं।

नारायण सिंह वन विभाग से सेवानिवृत्त हैं, जबकि सबसे छोटे बेटे मोहन सिंह की वर्ष 1987 में ग्लेशियर के नीचे दबने से सियाचिन में मौत हो गई थी।

22 लोगों का है संयुक्त परिवार

मूसी देवी का संयुक्त परिवार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। परिवार में उनके दो बेटों (दर्शन सिंह व नारायण सिंह) समेत कुल 22 लोग हैं। इनमें 16 पोते-पोती भी शामिल हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!