Breaking News :
>>आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित कराया आर-पार>>शहीद सैनिकों की पुण्य आत्माओं की शांति के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>आपदा न्यूनीकरण के लिए रिवर ड्रेजिंग पर जोर, टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश>>विधानसभा चुनाव-2027 की प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा, चिन्हित मतदान केंद्रों पर आश्वस्त सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा>>एसआईआर विवाद के बीच स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र को निशाना न बनाएं>>ओएनजीसी में इंडिया एनर्जी वीक-2027 का कर्टेन रेजर, ऊर्जा सुरक्षा और नवाचार पर जोर>>सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना कितना फायदेमंद? जानें फायदे, नुकसान और सही तरीका>>मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा>>बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण>>राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चोरी की सूचना 4 जून को मिली, 25 जून को दर्ज हुई FIR; चार्जशीट ने उठाए नए सवाल>>छात्र संघ चुनावों में पुलिस के दुरुपयोग का कांग्रेस का आरोप, गणेश गोदियाल बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों पर असर डालने की कोशिश>>राजपुर रोड विधानसभा में विकास कार्यों की मंत्री खजान दास ने की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश>>विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा- मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, महिलाओं की शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक>>कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण>>ओडिशा में बाढ़ का कहर, चार दिन में 1.40 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील>>मंडलायुक्त दीपक रावत ने तहसील कार्यालय रामनगर का किया निरीक्षण>>बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को अजय भट्ट का समर्थन, बोले—जनभावनाओं के साथ खड़ी है सरकार
उत्तराखण्ड

हिमालय के जंगलों में चौतरफा आग से वन महकमा सवालों में

जोशीमठ, चमोली : बीते एक माह से उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में जंगल धधक रहे हैं, लेकिन वन महकमे की भूमिका सिर्फ आग पर काबू पा लेने के दावों तक सीमित है।

11 दिसंबर को पिथौरागढ़ के पंचाचूली ग्लेशियर की तलहटी में आग लगने की घटना के बाद 20 दिसंबर को उत्तरकाशी की मुखेम रेंज में धौंतरी के जंगल धधक उठे। यह आग ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि गत 13 जनवरी को कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर छियालेख से गब्र्यांग के मध्य बुग्याल धधकने लगे।

अब चमोली जिले में सीमांत तहसील जोशीमठ के जंगलों में आग भड़की हुई है। आग लगातार फैलती जा रही है। हालांकि, ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग भी दो दिनों से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। इसके चलते जोशीमठ क्षेत्र में धुंध पसरी हुई है।

जोशीमठ के जंगलों में जगह-जगह भड़की आग के सामने वन विभाग के संसाधन भी बौने साबित हो रहे हैं। स्थिति यह है कि खुले मौसम में भी चारों ओर धुंध पसरी हुई हैं। वन विभाग का तर्क है कि चट्टानी क्षेत्र होने के कारण आग पर काबू नहीं हो पा रहा है। नतीजा, जंगलों की यह आग अब आबादी वाले इलाकों का रुख करने लगी है।

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र का कहना है कि ग्रामीणों की मदद से वनकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। आग के चट्टानी क्षेत्र में भड़कने के कारण दिक्कतें पेश आ रही हैं।

संकट में वन्य प्राणियों का जीवन 

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के इन जंगलों में भरड़ व हिमालयन थार के अलावा अन्य विलुप्तप्राय एवं दुर्लभ प्रजाति के वन्य प्राणियों का वास भी है। आग लगने से उनके ठिकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। इससे वे आबादी की ओर आ रहे हैं। बता दें कि वन्य जीव अंगों के तस्कर शीतकाल में ऐसे ही मौकों की तलाश में रहते हैं, ताकि आसानी से वन्य जीव उनके चंगुल में फंस सकें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!