Breaking News :
>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

मिलिट्री कैंप के पास मिले तीन जिंदा कारतूस, बम निरोधक दस्ते ने लिए कब्जे में

कोटद्वार : कोटद्वार में तीन जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया। ये बम ब्रेसेना के विक्टोरिया क्रॉस विजेता गब्बर सिंह कैंप से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर पनियाली गदेरे में मिले। इससे पहले, गदेरे में हुए तीन विस्फोटों में तीन सुअरों की मौत हो गई थी। इधर, सुअर स्वामी की ओर से अज्ञात के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है।

दरअसल, मिलट्री कैंप रोड पर उस वक्त दहशत फैल गई, जब पनियाली गदेरे में घूम रहा एक सुअर तेज धमाके के साथ मर गया। मोहल्लेवासियों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएसआइ कठैत दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस जांच कर ही रही थी कि तभी गदेरे में दो और तेज धमाके हुए और चारों ओर धुआं फैल गया।

धुआं छटा तो मौके पर दो सुअर मरे मिले। पुलिस ने तुरंत ही तमाम लोगों को गदेरे से बाहर कर दिया और वहां प्रवेश पर पाबंदी लगा दी। इसके साथ ही पूरी स्थिति पर नजर रखने को पुलिस की एक पिकेट मौके पर तैनात कर दी गर्इ।

इसके बाद सुबह करीब नौ बजे हरिद्वार से उपनिरीक्षक ललित मोहन के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ता पनियाली पहुंचा और गदेरे में बमों की तलाश शुरू कर दी। दस्ते में पहले स्नाइफर डॉग नकुल को गदेरे में उतारा और उन्होंने हालात का जायजा लिया। उसके बाद दल ने घटनास्थल के आसपास गदेरे को छानना शुरू कर दिया। छानबीन के दौरान गदेरे में पॉलिथीन में लपेटे गए तीन बम मिले, जिसे टीम ने कब्जे में ले लिया। बाद में उन बमों को नष्ट कर दिया गया।

मौके पर मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी जेआर जोशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का नजर आ रहा है। बताया कि सुअर स्वामी कौड़िया निवासी सोनू की ओर से मामले में तहरीर दी गई है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जाएगी और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ये भी बताया कि बरामद बम सल्फर व पोटाश के मिश्रण से बनाए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!