Breaking News :
>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित कराया आर-पार>>शहीद सैनिकों की पुण्य आत्माओं की शांति के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>आपदा न्यूनीकरण के लिए रिवर ड्रेजिंग पर जोर, टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश>>विधानसभा चुनाव-2027 की प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा, चिन्हित मतदान केंद्रों पर आश्वस्त सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा>>एसआईआर विवाद के बीच स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र को निशाना न बनाएं>>ओएनजीसी में इंडिया एनर्जी वीक-2027 का कर्टेन रेजर, ऊर्जा सुरक्षा और नवाचार पर जोर>>सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना कितना फायदेमंद? जानें फायदे, नुकसान और सही तरीका>>मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा>>बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण>>राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चोरी की सूचना 4 जून को मिली, 25 जून को दर्ज हुई FIR; चार्जशीट ने उठाए नए सवाल>>छात्र संघ चुनावों में पुलिस के दुरुपयोग का कांग्रेस का आरोप, गणेश गोदियाल बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों पर असर डालने की कोशिश>>राजपुर रोड विधानसभा में विकास कार्यों की मंत्री खजान दास ने की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश>>विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा- मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, महिलाओं की शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक>>कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण>>ओडिशा में बाढ़ का कहर, चार दिन में 1.40 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील>>मंडलायुक्त दीपक रावत ने तहसील कार्यालय रामनगर का किया निरीक्षण>>बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को अजय भट्ट का समर्थन, बोले—जनभावनाओं के साथ खड़ी है सरकार>>उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की बेटी को भारत-इजरायल के पीएम ने किया सम्मानित

रुड़की : अहमदाबाद (गुजरात) में इंडिया-इजरायल इनोवेशन चैलेंज प्रतियोगिता के तहत 17 जनवरी को आयोजित डिजिटल हेल्थ इवेंट में रुड़की की उज्ज्वल भारद्वाज ने द्वितीय स्थान हासिल कर उत्तराखंड समेत पूरे देश का नाम रोशन किया। टीबी के मरीजों की मॉनीटरिंग के लिए डिवाइस तैयार करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उज्ज्वल को यह पुरस्कार प्रदान किया।

उज्ज्वल भारद्वाज को पुरस्कार स्वरूप दो लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। उसे छह माह की ट्रेनिंग के लिए इजरायल भी भेजा जाएगा। उज्ज्वल का परिवार रुड़की सिविल लाइंस प्रेम मंदिर के समीप रहता है। उसके पिता शैलेंद्र सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं। परिवार में पिता के अलावा मां संजू और भाई उत्कर्ष भारद्वाज हैं। उज्ज्वल के पिता ने बताया कि इससे पूर्व वह स्वच्छ भारत अभियान के तहत सितंबर में दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में भी द्वितीय रही थी। तब उसे टॉयलेट मॉनीटरिंग से संबंधित डिवाइस बनाने के लिए पुरस्कृत किया गया था।

उज्ज्वल की स्कूलिंग मोंटफोर्ट स्कूल से हुई है। साथ ही उसने चेन्नई के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स में बी-टेक किया है। वर्तमान में वह नासिक स्थित टाटा डिस्क इंपेक्ट कंपनी में कार्यरत है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!