Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री ने आपदा राहत कार्यों की समीक्षा बैठक ली

देहरादून। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शनिवार को सचिवालय में शासन के वरिश्ठ अधिकारियों, विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा से हुए नुकसान व राहत कार्यों की जानकारी ली। पांच जिलों रूद्रप्रयाग, उŸारकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ व बागेश्वर के जिलाधिकारियों से भी वीडियो कान्फें्रसिंग के माध्यम से राहत कार्यों की समीक्षा की। आपदा से हुए नुकसान की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र से सहायता की मांग वास्तविकता के अनुरूप हो। राज्य में दैवीय आपदा से वास्तव में जो हानि हुई है, उसका आंकलन कर विवरण सोमवार तक प्रस्तुत किया जाय। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। मुख्यमंत्री ने जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचे, इसके सख्त निर्देश दिए। चारधाम व हेमकुण्ड साहिब के लिए वैकल्पिक मार्ग की योजना बनाई जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार उत्तराखण्ड की सहायता के लिए तत्पर है। सम्पर्क से कटे गांवों तक राशन निशुल्क पहुंचाना सुनिश्चित किया जाय। मृत एवं लापता व्यक्तियों के परिजनों को आर्थिक सहायता शीघ्र प्रदान की जाय। रूद्रप्रयाग, उŸारकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ व बागेश्वर के जिलाधिकारियों के साथ वीडि़यों कांफ्रेंसिंग द्वारा राहत कार्यो की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलाधिकारी आवश्यकता होने पर सेवानिवृत्त पटवारी, कानूनगो व नायब तहसीलदार को संविदा के आधार पर 28 फरवरी तक रख सकते हैं। इससे राहत पहुंचाने के काम में तेजी आयेगी। मुख्यमंत्री ने सम्पर्क से कटे गांवों में निशुल्क खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इन गांवों में राशन पहुंचाने की लागत जिला प्रशासन द्वारा वहन की जाय। मुख्यमंत्री ने लापता व मृत व्यक्तियों की पत्नियों को 25 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता सीएम राहत कोश से देने को कहा। जिन गांवों में बिजली बहाल नहीं हो पायी है, वहां सोलर लाईटें तत्काल वितरित की जाय। जानकारी दी गई की मुआवजा वितरण का कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है। सड़कें, पेयजल, बिजली व अन्य सुविधाएं पुनः बहाल करने काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। बैठक में मुख्य सचिव सुभाश कुमार, अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा, एफआरडीसी बी.पी. पाण्डेय, प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी, डाॅ. उमाकांत पंवार, ओम प्रकाश सहित अन्य वरिश्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!