Breaking News :
>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
उत्तराखण्ड

रेडियो जॉकी अभिलाष हिंदी फिल्म ‘दिल जंगली’ से कर रहे डेब्यू

देहरादून : फिल्म ‘दिल जंगली’ से जल्द ही श्रीकोट के अभिलाष थपलियाल बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। फिल्म में अभिनेत्री तापसी पन्नू प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म नौ मार्च को रिलीज होगी।

बॉलीवुड में उत्तराखंड का एक ओर सितारा अपनी चमक बिखेरने को बेताब है। रेडियो जॉकी अभिलाष थपलियाल नौ मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म ‘दिल जंगली’ में प्रशांत की भूमिका में होंगे।

अभिलाष ने बताया कि श्रीकोट से मुंबई तक का यह सफर काफी रोमांचित रहा। दिल्ली से मुंबई तक कई रेडियो स्टेशनों में रेडियो जॉकी का काम किया। इसके बाद मैने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बेस्ड ‘मफलर मैन’ नाम से एक वीडियो बनाया, जो काफी चर्चा में रहा।

शायद इसी वीडियो का कमाल था कि मुझे यह फिल्म मिली। अभिलाष बताते हैं कि यह पांच दोस्तों की कहानी है। जिसमें मैं प्रशांत का किरदार निभा रहा हूं। प्रशांत एक ऐसा लड़का है जो अपनी दोस्तों के लिए कुछ भी कर सकता है। वह दोस्तों के हर निर्णय में उनके साथ रहता है। चाहे वह यह भी जानता हो कि यह गलत है, लेकिन वह दोस्तों का साथ देता है।

उन्होंने बताया कि फिल्म में अभिनेत्री तापसी पन्नू और अभिनेता शाकिब सलीम हैं। कई डिजीटल सीरीज में काम कर चुके अभिलाष ने बताया कि तापसी पन्नू के साथ काम करके कभी भी यह नहीं लगा कि वह इतनी बड़ी स्टार हैं। उन्होंने हमें कभी यह लगने ही नहीं दिया कि हम नए हैं।

अभिलाष बताते हैं कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस उन्हें एक मंच मुहैया कराने की आवश्यकता है। उत्तराखंड के कई कलाकार आज बॉलीवुड में अपनी छाप बिखेर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आएगी।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!