Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्ड

रात भर गिरे पाले से दुर्घटनाग्रस्त बारातियां की मौत, एक घायल

रुद्रप्रयाग। उखीमठ मक्कू गांव की एक बारात की कार थाला-सटेना गांव से वापिस लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजे दिया गया है। बताया जा रहा है कि विदाई के बाद दुल्हा-दुल्हन सहित अन्य सभी बाराती अलग-अलग वाहनों से देर रात घर वापस लौट रहे थे।

सूत्रों के अनुसार सोमवार शाम करीब पांच बजे मक्कू गांव निवासी दिनेश मैठाणी के सुपुत्र दीपक मैठाणी की बारात थाला-सेटना गांव से वापस लौट रही थी। सभी बाराती एवं दुल्हा-दुल्हन अलग-अलग वाहनों से करीब 9 बजे मक्कू गांव पहंुच गये। लेकिन दुल्हे का चाचा योगेश मैठाणी एवं जेठू गोपाल भट्ट एवं सुमित सेमवाल देर रात तक घर नही पहंुचे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला।

इसकी सूचना मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे ग्राम पंचायत उथींड के पूर्व प्रधान हर्षवर्धन सेमवाल ने पुलिस में दी। सूचना पर पहंुची पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में तीनों लोग सवार थे। जिनकी पहचान योगेश मैठाणी (43) पुत्र स्व. मायाराम मैठाणी अपने जेठू गोपाल भट्ट (41) पुत्र चक्रधर भट्ट, निवासी मणिगुह-भटगांव की दुर्घटनाग्रस्त वाहन के दरवाजों से बाहर छटकने से रातभर के पाले गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं सुमित सेमवाल पुत्र (35) पुत्र योगेश्वर सेमवाल, निवासी आद्रवाणी गुप्तकाशी गंभीर रूप से घायल हो गये और वे दुर्घटनाग्रस्त वाहन के अंदर ही थे को निकालकर उपचार के लिए 108 की मदद से सीएचसी अगस्त्यमुनि पहंुचा दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!