Breaking News :
>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
राजनैतिक-गतिविधियाँसुर्खियाँ

गुजरात चुनावः धुंधका रैली में बोले पीएम मोदी- सिब्बल चाहते है राम मंदिर रोका जाए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम मंदिर मामले पर खुलकर बोलते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सुन्नी वक्फ बोर्ड की तरफ से अयोध्या विवाद मामले में पक्ष रख रहे कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला किया है। मोदी ने कपिल सिब्बल मुसलमानों के लिए लड़ाई लड़ रहे है। अहमदाबाद के धंधुका में रैली के दौरान मोदी ने कहा कि मुसलमानों के लिए लड़ना सिब्बल का हक है। लेकिन वक्फ बोर्ड चुनाव लड़ेगा या कांग्रेस।

मोदी का सिब्बल पर बड़ा हमला

मोदी ने कहा कि चुनाव के लिए सुनवाई टालने की बात कहना बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मामला चुनाव के चलते लटकाया जा रहा है। मोदी ने कहा कि मैं चुनाव के लिए फैसला नहीं लेता। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद पर सुनवाई के दौरान सुन्नी वक्फ बोर्ड की तरफ से पक्ष रख रहे कपिल सिब्बल ने कोर्ट में कहा था कि राम मंदिर मामले को 2019 के लोकसभा चुनाव तक रोका जाएगा। सिब्बल ने कहा था कि अयोध्या पर कोर्ट के फैसले का राजनीतिक लाभ लिया जा सकता है।

इसके साथ ही, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद के धंधुका में एक चुनावी रैली को संबोधन में बाबा साहब अंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा कि बाबा साहब अंबेडकर की सोच की वजह से आज लोगों के घर घर पानी पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की वजह से आज आदिवासी इलाकों में भी नल से पानी आता है। जिन इलाकों में पहले खारा पानी आता था अब वहां पर मीठा पानी आ रहा है। कांग्रेस राज में नेताओं के भाई-भतीजे के टैंकर से पानी भेजा जाता था।

पीएम मोदी ने  कहा कि यहां के लोगों से हमारा करीबी रिश्ता रहा है। बिना नाम लिए पीएम मोदी मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक परिवार का भला करने के लिए देश में लगातार साजिशें चलती रही और सरदार पटेल को भुला दिया गया।

गौरतलब है कि गुजरात के पहले चरण में 89 सीटों के लिए  9 दिसंबर को चुनाव होना है। इसके लिए वहां के दो प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस की तरफ से लगातार चुनावी रैलियां की जा रही है और एक दूसरे को घेरने का प्रयास किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!