Breaking News :
>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया
उत्तराखण्डदेश

एबीवीपी ने चलाया स्वच्छता अभियान

डोईवाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डोईवाला इकाई के तत्वाधान में डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि की पूर्वसंध्या पर एबीवीपी कार्यकत्र्ताओं ने डोईवाला रेलवे स्टेशन में स्वच्छता अभियान चलाया।  अभाविप कार्यकत्र्ताओ ने हाथों में झाडू और कूडे़दान लेकर रेलवे स्टेशन परिसर की अन्दर और बाहर सड़क तक सफाई की।  स्वच्छता अभियान की अगुवाई करते हुए अभाविप के प्रदेश सह मंत्री अनुज जोशी ने कहा कि स्वच्छ और स्वास्थवर्धक वातावरण वाले भारत के निर्माण के सपने को साकार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि  स्वच्छ भारत के लिए स्वच्छता अभियान को जन-आंदोलन का रुप देना होगा। लोगों को न तो स्वंय गंदगी फैलानी चाहिए और न ही किसी और को फैलाने देना चाहिए।अभाविप कार्यकत्र्ताओं ने रेलवे स्टेशन में झाइू लगाकर, झाडियां काटकर रेलवे स्टेशन परिसर को साफ किया।  झाडू लगाकर कार्यकत्र्ताओं ने  लोगों से सहयोग कर स्वच्छ व स्वास्थ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आम लोगों को जागरुक करने की अपील की। रेलवे में यात्रा करने वाले यात्रियों, स्टेशन के आस-पास दुकानदारों, लोगों से भी यत्र-तत्र कूड़ा कचरा नहीं फैलाने, कूड़ेदान का प्रयोग करने की अपील की गई।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक अंकित तिवारी ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। स्वच्छता के प्रति लोगों को अपने आस पास साफ सफाई रखना चाहिए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि परिषद प्रत्येक वर्ष 6 दिसम्बर को डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर सामाजिक समरसता दिवस मनाती है, इस वर्ष भी परिषद इकाई द्वारा पुष्पाजंलि एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान स्टेशन मास्टर अमित कुमार ने विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए गए अभियान की सराहना कर की और कहा कि विद्यार्थी परिषद एक मात्र ऐसा छात्र संगठन को जो राष्ट्रहित में कार्य करता है।

इस मौक पर पूर्व छात्रसंघ सहसचिव आकाश थापा, पूर्व छात्रसंघ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि नितेश, छात्रनेता राहुल बिज्ल्वाण, अंकित टम्टा छात्रा प्रमुख पूजा, दीपक कृषाली , सहसचिव दिलीप, कोषाध्यक्ष रश्मि ममगाई ,कक्कर, प्रशान्त, गौरव , प्रवीन कृषाली, अंजली , श्रुति, रीता, अजय बिष्ट, शानू, चारुलता, आरती, शुभम, सपना, नन्दिनी, निखिल, सपना आदि मौजूद थे।

 

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *