Breaking News :
>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट
उत्तराखण्ड

भागीरथी नदी में डाला जा रहा है ऑलवेदर रोड का मलबा

उत्तरकाशी : केंद्र सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट ऑलवेदर रोड पर कार्यदायी संस्थाएं ही पलीता लगा रही हैं। उत्तरकाशी जिले के बड़ेथी चुंगी क्षेत्र में ऑलवेदर रोड के तहत गंगोत्री हाइवे के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। लेकिन, इसका मलबा सीधे भागीरथी नदी और आसपास के खेतों में उड़ेला जा रहा है। जबकि, नियमानुसार इस मलबे को चिह्नित डंपिंग जोन के सिवा अन्य कहीं डंप नहीं किया जा सकता। हैरत देखिए कि लोगों के शिकायत करने पर भी प्रशासन लगातार इसकी अनदेखी कर रहा है।

बड़ेथी चुंगी क्षेत्र में ऑलवेदर रोड का कार्य नेशनल हाइवे इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचआइडीसीएल) की देखरेख में बीती 27 जनवरी से चल रहा है। निर्माण कार्य शाम आठ बजे से लेकर सुबह छह बजे तक चलता है, लिहाजा रात के वक्त गंगोत्री हाइवे पर वाहनों की आवाजाही भी बंद रखी जा रही है।

दिन के वक्त यातायात बाधित न हो, इसके लिए कार्य की गति धीमी रखी जाती है। लेकिन, सड़क के चौड़ीकरण में जितना भी मलबा और पत्थर निकल रहे हैं, उसको कार्यदायी कंपनी सीधे भागीरथी में डाल दे रही है। साथ ही आसपास ग्रामीणों के खेतों में भी मलबा डालने की तैयारी की जा रही है।

स्थानीय निवासी प्रमोद सिंह राणा ने बताया कि बड़ेथी चुंगी के पास मलबा सीधे भागीरथी में डाले जाने से नदी का पानी तो प्रदूषित हो ही रहा है, इससे जलीय जीवों के लिए भी खतरा हो सकता है। बताया कि जिस स्थान पर चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ है, उसके पास उनके खेत भी हैं। अगर वहां मलबा डाला गया तो वह कार्यदायी कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को बाध्य होंगे।

इस मामले में जब एनएचआइडीसीएल के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया तो कोई भी अधिकारी जुबान खोलने को तैयार नहीं हुआ।

डंपिंग जोन नहीं किया डेवलप

किसी भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से पहले डीपीआर में डंङ्क्षपग जोन चिह्नित किया जाता है। इसे डेवलप करने की जिम्मेदारी कार्यदायी कंपनी की होती है। साथ ही निर्धारित स्थान पर सुरक्षा के लिए दीवारें भी लगानी होती हैं। ताकि मलबा व पत्थर चिह्नित क्षेत्र से बाहर न जाए। गंगोत्री हाइवे पर चुंगी बड़ेथी के पास कार्यदायी कंपनी को भी डंपिंग जोन के लिए स्थान आवंटित है, लेकिन उसने इसे डेवलप नहीं किया। ऐसे में हाइवे चौड़ीकरण का मलबा सीधे भागीरथी नदी में उड़ेला जा रहा है

संबंधित अधिकारी पर होगी कार्रवाई 

अपर जिलाधिकारी प्यारे लाल शाह के मुताबिक भागीरथी नदी में ऑलवेदर रोड के मलबे को गिराया जाना सरासत गलत है। ऑलवेदर में पहले ही डंपिंग जोन तय करने के निर्देश दे दिए गए थे। लिहाजा, अब संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नदी में मलबा डालने पर लगेगी रोक 

उत्तरकाशी वन प्रभाग के डीएफओ संदीप कुमार के अनुसार चुंगी बड़ेथी के पास हाइवे कटिंग का मलबा सीधे भागीरथी नदी में डालने का मामला संज्ञान में आया है। मामले में कार्यदायी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नदी में मलबा डालने पर रोक लगाई जाएगी।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!