Breaking News :
>>केयर इकॉनॉमी को सुदृढ़ बनाने पर देहरादून में पहली विशेष कार्यशाला>>आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई मजबूती- डीएम>>गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व>>मुख्यमंत्री धामी ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की>>भूकंप से कांपा कोलंबिया, कई इमारतें ढही, 200 से ज्यादा लोगों की मौत>>खाने के बाद सौंफ-मिश्री क्यों खाते हैं? जानिए इसके फायदे और किन लोगों को रखनी चाहिए सावधानी>>बॉलीवुड की दो फिल्मों की रिलीज डेट आई सामने, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘ईठा’ कब होंगी रिलीज>>मुख्यमंत्री धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में तेजी लाएं ईआरओ- डीएम>>मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त औचक निरीक्षण, तीन प्रतिष्ठानों में दवा बिक्री पर रोक>>मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी>>श्री शिव महापुराण कथा का भक्तिमय वातावरण में हुआ दिव्य समापन>>दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान को सितंबर में लगेगा संयुक्त मोबाइल कोर्ट>>देहरादून में दलहन उत्पादन को बढ़ाने को क्लस्टर आधारित माइक्रोप्लानिंग पर जोर>>मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट>>तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर>>सोने-चांदी के दाम में फिर उछाल, सोना 1.55 लाख के पार, चांदी भी 2.40 लाख के करीब>>ताकुला चुंगी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,चार लोग घायल>>पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा, झारखंड छात्र प्रदर्शन पर संसद में प्रदर्शन>>मिचेल मार्श ने रचा इतिहास, एक साल में 1500 टी20 रन बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी बने
उत्तराखण्ड

पीएनबी घोटाले से तार जुड़ने पर गीतांजली ज्वेलर्स के ठिकानों पर छापे

देहरादून: देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले के तार देहरादून से भी जुड़ रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने राजपुर रोड और देर रात कोटद्वार स्थित स्थित गीतांजली ज्वेलर्स के शोरूम पर छापेमारी की। देहरादून में यह छापेमारी शाम पांच बजे के करीब शुरू हुई करीब छह घंटे चली। वहीं कोटद्वार में निवार की सुबह करीब तीन बजे तक चली। टीम द्वारा जब्त किए हीरो और ज्वेलरी की कीमतों का आकलन किया जा रहा है।

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में गीतांजली समूह के वित्तीय लेन-देन के संदिग्ध मिलने के कारण ईडी इसकी जांच कर रहा है। इसके साथ ही शुक्रवार को दून के राजपुर रोड और कोटद्वार के झंडा चौक, पटेल मार्ग स्थित शोरूम पर छापेमारी की गई।

बताया जा रहा है कि टीम ने यहां से बड़ी मात्रा में दस्तावेज भी जुटाए हैं। ईडी अधिकारियों ने गीतांजली ज्वेलर्स के कर्मचारियों से भी पूछताछ की। साथ ही शोरूम में मिले हीरो और ज्वेलरी के स्टॉक का मिलान कराया। इन सबको ईडी ने कब्जे में ले लिया है।

ईडी की टीम अभी जब्त हीरो और ज्वेलरी की कीमतों का आकलन कर रही है। छापेमारी को लेकर राजपुर रोड स्थित शोरूम के आसपास भारी पुलिस फोर्स भी तैनात रही। इस दौरान शोरूम के आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी रही।

स्टॉक का ब्योरा जुटाकर ले गई ईडी की टीम

पीएनबी की मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी ब्रांच में किए गए 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने दून में गीतांजली ज्वेलर्स पर छापा मारा। करीब छह घंटे चली छापेमारी में ईडी अधिकारियों ने प्रतिष्ठान के एक-एक स्टॉक की जांच की और उन्हें सूचीबद्ध किया। बताया जा रहा है कि ईडी गीतांजली ज्वेलर्स की तमाम ज्वैलरी को सीज कर सकती हैं।

ईडी के उप निदेशक रवींद्र जोशी के नेतृत्व में शाम पांच बजे के करीब छापेमारी शुरू की गई। टीम ने आते ही ग्राहकों को वहां से निकाला औऱ प्रतिष्ठान का शटर डाउन कर दिया। इसके साथ ही स्टॉक की जांच शुरू कर दी गई। पता चला कि यह गीतांजली ज्वेलर्स की फ्रेंचाइजी है, लेकिन यहां जो भी स्टॉक आता है, वह गीतांजली ज्वेलर्स की मूल कंपनी से मंगाया जाता है।

खास बात यह कि गीतांजली ज्वेलर्स उन चार कंपनियों में से एक है, जिनमें पीएनबी के धन के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर ईडी अधिकारियों ने स्टॉक का विभिन्न कागजात के साथ मिलान कराया। ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि जो माल यहां की फ्रेंचाइजी में है, उसकी खरीद में कहीं गोलमाल तो नहीं।

छापे के दौरान स्टाफ को भी बाहर नहीं जाने दिया गया और पूरी कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान का शटर डाउन ही रहा। करीब 11 बजे जब टीम गीतांजली ज्वेलर्स से बाहर आई तो साथ में जब्त किए गए तमाम कागजात भी थे।

देश के तमाम शहरों में गीतांजली ज्वेलर्स की फ्रेंचाइजी की ज्वेलरी सीज की गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि यहां भी ज्वेलरी को सीज करने की कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि ईडी की मूल कार्रवाई दिल्ली की टीम का रही है और देहरादून की टीम सहयोग के रूप में काम कर रही है। छापे की रिपोर्ट भी दिल्ली भेजी जाएगी। आगे का एक्शन दिल्ली के निर्देश पर ही लिया जाना है।

 

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!