Breaking News :
>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट
उत्तराखण्ड

नैनी झील में गिरा जलस्तर, पेयजल आपूर्ति में पहली बार कटौती

नैनीताल : नैनी झील का गिरता जलस्तर अब प्रशासन और यहां के बाशिंदों के लिए चिंता का सबब बनने लगा है। पानी की कमी को देखते हुए नैनीताल की पेयजल आपूर्ति में पहली बार कटौती की गई है। प्रतिदिन 13-14 एमएलडी की बजाए अब आठ एमएलडी पानी दिया जा रहा है।

जल संस्थान के रिकार्ड बताते हैं कि वर्ष 2011 में फरवरी में नैनीताल में 13 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती थी। जनसंख्या बढऩे पर वर्ष 2014 से लेकर वर्ष 2017 तक फरवरी में आपूर्ति का यह आंकड़ा 14 एमएलडी हो गया, लेकिन झील में पानी लगातार कम होता जा रहा है। इससे शासन-प्रशासन की चिंता बढ़ गई। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुनील तिवारी ने बताया कि इस साल जनवरी से ही नैनीताल शहर को तीन घंटा सुबह व तीन घंटा शाम आपूर्ति की जा रही है। पूरे दिन में आठ एमएलडी पानी की सप्लाई ही की जा रही है।

पेयजल कटौती से झील के जलस्तर में सुधार

सर्दियों में कम बरसात के बावजूद झील का जलस्तर पिछले साल की तुलना में अधिक है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता हरीश चंद्र भारती ने बताया कि पिछले साल फरवरी में जलस्तर माइनस में आ गया था, जबकि इस साल 2.8 फीट है। बरसात में ये स्तर 12 फीट तक पहुंच जाता है। उन्होंने बताया कि नैनी झील के जलस्तर को बनाए रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!