Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कंडोली में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का किया उद्घाटन>>‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने तीन दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>उत्तराखंड परिवहन निगम की बड़ी तैयारी, देहरादून-दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें>>सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा के लिए नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय
उत्तराखण्ड

नम आंखों से दी शहीद राकेश को अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब

देहरादून : जम्मू-कश्मीर में शहीद राकेश चंद्र रतूड़ी की अंतिम यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इससे पहले शहीद के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के सुंंजवां में तीन दिन पहले आतंकियों ने हमला किया था। इस दौरान आतंकियों से लोहा लेते हुए हवलदार राकेश रतूड़ी(44 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए सेना के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। जवान राकेश रतूड़ी मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल के पाबौ ब्लॉक की बाली कंडारस्यूं पट्टी स्थित सांकर सैंण गांव के रहने वाले थे। सालभर पहले ही उन्होंने प्रेमनगर के बड़ोवाला में घर बनाया था।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, हरिद्वार सांसद डा रमेश पोखरियाल निशंक, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा धन सिंह रावत, मसूरी विधायक गणेश जोशी, कैंट विधायक विनोद चमोली, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपाध्याक्ष सूर्यकांत धस्माना, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन, एसएसपी निवेदिता कुकरेती समेत सब एरिया के अधिकारियों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शव यात्रा हरिद्वार के लिए निकाली गई। दोपहर में हरिद्वार के खड़खड़ी घाट में शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।

पीछे छोड़ गए भरापूरा परिवार 

शहीद राकेश चंद्र रतूड़ी अपने पीछे पत्नी नंदा देवी और दो बच्चों नितिन और किरण को छोड़ गए हैं। उनके बड़े भाई रेवती नंदन ने बताया कि वह साल 1996 में फौज में भर्ती हुए थे। उनकी शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज सांकरसैंण में हुई। वह अभी तीन जनवरी को छुट्टी पर आए थे और 9 जनवरी को ड्यूटी पर लौट गए।

परिवार में टूटा दुखों का पहाड़ 

चाचा शेखरानंद रतूड़ी ने बताया कि पिछले तीन दिन से राकेश का फोन नहीं उठ रहा था। इस वजह से परिवार चिंतित था। सोमवार रात उनकी शहादत की खबर मिली तो घर वालों पर एकाएक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनकी पत्नी नंदा रो-रोकर अचेत हो गईं। 17 वर्षीय बेटा नितिन व 19 वर्षीय बेटी किरण नम आंखों से मां को ढांढस बंधा रहे थे। मां के सामने किसी तरह अपने आंसू रोके रखे। लेकिन जैसे कुछ पल उनसे अलग होते फफक कर रो पड़ते। मंगलवार देरशाम शहीद का पार्थिव शरीर दून पहुंच गया था।

पिता की ही तरह सेना में जाने की ख्वाहिश 

शहीद का बेटा नितिन एसजीआरआर, पटेलनगर में ग्यारहवीं का छात्र है। बेटी किरण पत्राचार से बीए कर रही है। पिता की शहादत की खबर ने उन्हें झकझोर दिया है, लेकिन जज्बा पिता की ही तरह मजबूत है। बेटा नितिन कहता है कि पिता की तरह वह भी सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं। आगे चलकर वह भी दादा और पिता के पदचिह्नों पर चलेंगे।

एक साल बाद होना था रिटायर 

शहीद राकेश चंद्र रतूड़ी की रेजीमेंट लद्दाख तैनात हो गई थी। रतूड़ी उन चंद लोगों में से थे, जिन्हें रिलीव नहीं किया गया था। वर्ष 2013 तक वह एनएसजी में रहे। इसके बाद राष्ट्रीय राइफल का हिस्सा बने। सेना में एक साल की सेवा और करने के बाद उन्हें 2019 सेवानिवृत होना था।

पाकिस्तान से हो आर-पार की जंग 

राकेश की शहादत की खबर फैलते ही पूरा क्षेत्र शोक में डूबा है। साथ ही लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा भी है। शहीद के भाई रेवती नंदन रतूड़ी कहते हैं कि पाकिस्तान से अब आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए। एक के बाद एक हो रही शहादतें अब बंद होनी चाहिए।

सालभर पहले ही दून में बनाया घर 

शहीद का परिवार मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल के पाबौ ब्लॉक की पïट्टी बाली कंडारस्यूं स्थित ग्राम सांकरसैंण का रहने वाला है। तकरीबन एक साल पहले ही शहीद राकेश ने दून के बड़ोवाला में कृष्णा विहार घर बनाया था। उनके पिता महेशानंद रतूड़ी भी नौसेना से रिटायर थे। करीब दो साल पहले लंबी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया।

सीएम ने जताया शोक 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने शहीद राकेश चंद्र रतूड़ी की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दिवंगत आत्मा की शांति व दुख की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना ईश्वर से की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद के परिवार की हर संभव मदद करेगी। साथ ही वह पाकिस्तान पर भी बरसे। कहा कि वह समझौते का उलंघन कर रहा है।

कुछ दिन बाद आना था छुट्टी

शहीद राकेश 22 फरवरी को भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए दून आने वाले थे। परिवार में शादी की तैयारियां जोरों पर थी। राकेश हर दिन फोन करके शादी के लिए हो रही खरीदारी की जानकारी लेते थे। नाते-रिश्तेदार बताते हैं कि वह बेहद मिलनसार और खुशमिजाज थे। अलग-अलग जगहों पर पोस्टिंग होने के बाद भी उन्होंने गांव और नाते-रिश्तेदारों से नजदीकियां बनाए रखीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!