Breaking News :
>>भूकंप से कांपा कोलंबिया, कई इमारतें ढही, 200 से ज्यादा लोगों की मौत>>खाने के बाद सौंफ-मिश्री क्यों खाते हैं? जानिए इसके फायदे और किन लोगों को रखनी चाहिए सावधानी>>बॉलीवुड की दो फिल्मों की रिलीज डेट आई सामने, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘ईठा’ कब होंगी रिलीज>>मुख्यमंत्री धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में तेजी लाएं ईआरओ- डीएम>>मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त औचक निरीक्षण, तीन प्रतिष्ठानों में दवा बिक्री पर रोक>>मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी>>श्री शिव महापुराण कथा का भक्तिमय वातावरण में हुआ दिव्य समापन>>दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान को सितंबर में लगेगा संयुक्त मोबाइल कोर्ट>>देहरादून में दलहन उत्पादन को बढ़ाने को क्लस्टर आधारित माइक्रोप्लानिंग पर जोर>>मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट>>तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर>>सोने-चांदी के दाम में फिर उछाल, सोना 1.55 लाख के पार, चांदी भी 2.40 लाख के करीब>>ताकुला चुंगी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,चार लोग घायल>>पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा, झारखंड छात्र प्रदर्शन पर संसद में प्रदर्शन>>मिचेल मार्श ने रचा इतिहास, एक साल में 1500 टी20 रन बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी बने>>‘7 डॉग्स’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 21 अगस्त को होगी फिल्म रिलीज>>मुख्यमंत्री ने नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण>>देहरादून-मसूरी रोड के बड़े होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी>>चातुर्मास में आध्यात्मिक ज्ञान की वर्षा से सराबोर हो रहे श्रद्धालु, आर्यिका रत्न पूर्णमति माताजी ने दिया आत्मचिंतन का संदेश
उत्तराखण्ड

कार्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों की सुरक्षा के इंतजामों का ऑडिट

रामनगर, नैनीताल : कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में बाघों के संरक्षण और सुरक्षा के इंतजाम कितने पुख्ता हैं, विशेषज्ञ इसकी बारीकी से परख करेंगे। सीटीआर में सिक्योरिटी ऑडिट के लिए ग्लोबल टाइगर फोरम (जीटीएफ) का दल सोमवार को यहां पहुंच गया। जो पांच दिनों तक यहां  बाघों की सुरक्षा के इंतजामों की जानकारी जुटाएगा।

सीटीआर के उप निदेशक अनिल वर्मा के अनुसार जीटीएफ हर साल सिक्योरिटी ऑडिट करती है। इसके तहत बाघों की सुरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं की जांच पड़ताल की जाएगी। सीटीआर के कालागढ़, हल्दूपड़ाव, ढिकाला, गर्जिया आदि क्षेत्र में टीम स्थलीय भ्रमण कर गश्त का जायजा लेगी। विशेषज्ञों का दल आखिरी दिन यानि 23 फरवरी को अधिकारियों के साथ बैठक कर फीडबैक लेगा।

टीम में यूपी के पूर्व पीसीसीएफ वीके पटनायक, एसपी यादव, देबो दत्ता व डब्ल्युडब्ल्युएफ से जुड़े क्रिसपियन बेरलो शामिल हैं।

ऑडिट के प्रमुख बिंदु

– कार्बेट टाइगर रिजर्व में गश्त की वर्तमान स्थिति

– गश्त करने वाले कर्मियों को वर्दी उपलब्ध है या नहीं

– सुरक्षा के लिए आवश्यक संसाधन व स्टॉफ है या नहीं

– अवैध शिकार रोकने के इंतजामों की क्या है स्थिति

– मुकदमे लड़ने के लिए वकील हैं या नहीं

– बाघों के शिकार के मामलों की वर्तमान स्थिति

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!