Breaking News :
>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट
उत्तराखण्ड

इस फिल्म में गढ़वाली लड़की ‘ललिता’ का किरदार निभा रही श्रद्धा कपूर

देहरादून : फिल्म ‘बत्ती गुल, मीटर चालू’ में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक गढ़वाली लड़की की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में श्रद्धा का नाम ‘ललिता नौटियाल’ होगा। इंस्ट्राग्राम में श्रद्धा ने अपने प्रशंसकों से यह जानकारी शेयर की है। फिल्म में श्रद्धा शाहिद के अपोजिट होंगी। शाहिद फिल्म में गढ़वाली युवा की भूमिका में हैं, जो पेशे से वकील है।

बिजली चोरी पर केंद्रीत इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग उत्तराखंड में हो रही है। फिल्म की शूटिंग के लिए शाहिद और श्रद्धा समेत डेढ़ सौ सदस्यीय फिल्म यूनिट आठ फरवरी को नई टिहरी पहुंच गई थी।

इंस्ट्राग्राम में जानकारी शेयर करते हुए अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने बुधवार को प्रशंसकों को बताया कि फिल्म में उनका नाम ललिता नौटियाल है। आप उसे प्यार से ‘नौटी’ भी कह सकते हैं। उन्होंने लिखा है कि मैं ‘ललिता नौटियाल’ से मिलने के लिए उत्सुक हूं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म में अपने पहले लुक की फोटो भी प्रशंसकों से शेयर की है।

फिल्म में अभिनेत्री यामी गौतम भी एक वकील की भूमिका में हैं। यामी अभी यूनिट से नहीं जुड़ी हैं। बताया जा रहा है कि मार्च में वह टीम का हिस्सा बनेंगी। इस फिल्म की शूटिंग टिहरी के अलावा, ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी और हरिद्वार में होनी है।

श्रद्धा और शाहिद ने चाकलेट देकर मनाया वेलेंटाइन 

वेलेंटाइन के दिन अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर दोनों ही टिहरी में शूटिंग कर रहे हैं। दोनों ने ही इंस्ट्राग्राम में चाकलेट के साथ फोटो शेयर कर प्रशंसकों को वेलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दी हैं।

दून के ऊर्जा भवन में होगी शूटिंग

देहरादून में फिल्म की शूटिंग दून के ऊर्जा निगम ऑफिस में होगी। जानकारी के मुताबिक, प्रोडक्शन की ओर से दून स्थित ऊर्जा निगम के मुख्यालय ऊर्जा भवन, सूचना विभाग और निर्वाचन आयोग के ऑफिस की रेकी की गई थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि इन्हीं विभागों के आफिस में फिल्म के कुछ दृश्य शूट किए जाएंगे।

खाली फ्रेम ने बढ़ाया फिल्म में सस्पेंस

हिंदी फिल्म ‘बत्ती गुल, मीटर चालू’ की शूटिंग पडियार भवन में हुई। फिल्म में मौत पर दुख और अन्य दृश्यों को फिल्माया गया। इस दौरान खाली फ्रेम लगाकर निर्देशक ने शाहिद-श्रद्धा और अन्य कलाकारों से शूटिंग कराई, जिसने फिल्म को लेकर सस्पेंस को बढ़ा दिया।

फिल्म निर्देशक श्रीनारायण सिंह ने बुधवार को भी नई टिहरी के लगभग 50 स्थानीय लोगों को लेकर मातम आदि के दृश्य फिल्माए। फिल्म निर्माता ने सुबह सात बजे ही स्थानीय लोगों को टिंग के लिए बुला लिया था। फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक फिल्म की किसी पात्र की मौत के बाद के दृश्यों को फिल्माने के दौरान खाली फ्रेम रखा गया था।

ऐसे में यह पता नहीं चल पाया कि आखिर फिल्म में किस पात्र की मौत हुई है। स्थानीय कलाकार राजेश ड्यूंडी, रोशन, विक्रम कठैत, तौफिक अहमद ने कहा कि शाहिद और श्रद्धा बेहद अच्छे कलाकार हैं और वह सभी के साथ आराम से मिले।

बुधवार को प्रसिद्ध टीवी और फिल्म कलाकार सुधीर पांडे पर भी दृश्य फिल्माए गए। कुछ दिन बाद बौराड़ी के बाजार में भी फिल्म की शूटिंग की जाएगी। वहीं गानों की शूटिंग के  लिए टिहरी झील के किनारे लोकेशन फाइनल की गई है।

शूटिंग के कारण सड़क पर लग रहा जाम

नई टिहरी की मेन रोड पर शूटिंग होने के कारण दिन भर जाम लग रहा है। शूटिंग के दौरान वहां से वाहनों और पैदल लोगों को भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। शूटिंग के दौरान वहां पर कुछ-कुछ देर के लिए लोगों को रोका जा रहा है। वहीं लोग भी शूटिंग को देखने के लिए बड़ी संख्या में पडियार भवन के पास पहुंच रहे हैं।

स्थानीय कलाकारों को जुटाने में छूट रहा पसीना 

फिल्म में शूटिंग के दौरान भीड़ और अन्य दृश्य को फिल्माने के लिए ज्यादा लोगों की जरुरत पड़ रही है। इसके लिए यूनिट के सदस्य स्थानीय लोगों को ही रोल के लिए बुला रहे हैं। लेकिन लोग ज्यादा संख्या में नहीं आ रहे हैं। इस कारण फिल्म यूनिट में लगे सुरक्षा कर्मी और अन्य कर्मचारियों को ही कास्ट्यूम पहना कर दृश्य फिल्माए जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!