Breaking News :
>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक>>मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण>>जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं>>चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद>>स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या>>देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार>>किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर>>अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल>>एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया>>मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन>>खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या>>कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद्, धर्मपुर शाखा द्वारा आयोजित किया गया मेधावी छात्र सम्मान समारोह>>नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी>>“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल>>हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरेंदेश

तेल कंपनियाँ बढ़ायेंगी पेट्रोल और डीजल की कीमतें

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 मार्च, 2022, बुधवार, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल कीमतों में 100 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी से पैदा हुए 9 रुपये प्रति लीटर के अंतर को पाटने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिर सताना शुरू करेंगी। क्‍योंकि कच्‍चे तेल का दाम रिकॉर्ड और विधानसभा चुनाव भी खत्‍म होने वाले हैं। ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी अगले सप्ताह फिर से शुरू होने की आशंका है। कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें 2014 के बाद पहली बार 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर हैं।

ऑयल मिनिस्ट्री के पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल की जानकारी के मुताबिक, 1 मार्च को भारत में कच्चे तेल की खरीदारी 102 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर की गई, जो अगस्त 2014 के बाद सबसे ज्यादा है। जेपी मॉर्गन ने एक रिपोर्ट में कहा, “हम अगले सप्ताह राज्यों में चुनाव खत्‍म होने के साथ पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद करते हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सातवें और अंतिम चरण का मतदान 7 फरवरी को है और मतों की गिनती 10 मार्च को होनी है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) पेट्रोल और डीजल दोनों पर 5.7 रुपये प्रति लीटर का नुकसान उठा रही हैं। यह उनके 2.5 रुपये प्रति लीटर के सामान्य मार्जिन से अलग है। ब्रोकरेज हाउस ने कहा कि तेल कंपनियों को सामान्य मार्जिन पर लौटने के लिए खुदरा कीमतों में 9 रुपये प्रति लीटर या 10 प्रतिशत की वृद्धि करने की जरूरत है। हम छोटे उत्पाद शुल्क में कटौती (1-3 रुपये प्रति लीटर) और खुदरा मूल्य वृद्धि (5-8 रुपये प्रति लीटर) के गठजोड़ की उम्मीद करते हैं, जो 100 डॉलर प्रति बैरल तेल की भरपाई करेगा।

रूस यूरोप की प्राकृतिक गैस का एक तिहाई और वैश्विक तेल उत्पादन का लगभग 10 प्रतिशत उत्‍पादित करता है। यूरोप को लगभग एक तिहाई रूसी गैस यूक्रेन के रास्‍ते पाइपलाइनों से मिलती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!