Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में युक्रेन से हर नागरिक को सकुशल वापस लाएगी सरकार, संकट के समय में राजनीति करने से बाज आयें कांग्रेसी

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 मार्च, 2022, बुधवार, देहरादून। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल जी ने युक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए चिंता वयक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार हर नागरिक की सुरक्षा व कल्याण को प्रतिबद्ध है। चुनौती पुर्ण महोल मे भी मोदी सरकार युद्ध स्तर पर भारतीय लोगों को सुरक्षित भारत लाने को ठोस प्रयास कर रही है। सासंद बंसल ने कहा कि वह जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार हर नागरिक को सकुशल वापस लाएगी। सासंद ने भगवान बद्री विशाल जी व बाबा केदार नाथ जी से भी विश्व कल्याण व सभी युक्रेन में फंसे भारतीयों के सही सलामत लोटने की कामना की।

सासंद राज्य सभा उत्तराखंड नरेश बंसल ने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को बचाने का पूरा श्रेय भारत सरकार को जाना चाहिए। उन्होंने मंत्रियों को विशेष दूत के रूप में भेजने के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के फैसले की भी सराहना की। सासंद ने कहा कि विशेष दूत के रूप में वहां पहुंचे मंत्री यूक्रेन के पड़ोसी देशों के साथ निकासी प्रयासों में समन्वय स्थापित कर रहे हैं। सासंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन संकट पर खुद हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे है। पीएम मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता छात्रों और अन्य लोगों को यूक्रेन से बाहर निकालना है। उसके लिए अगर वायुसेना को भी भेजना पडेगा तो भारत तैयार है।सांसद ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यूक्रेन में फंसे हज़ारों भारतीय छात्रों की सुविधा के लिए विदेश मंत्रालय ने 24×7 हेल्पलाइन नंबर सेवा शुरू की है, एवं पोलैंड, हंगरी और रोमानिया के रास्ते छात्रों की स्वदेश वापसी की जा रही है। भारत सरकार विश्व में रह रहे प्रत्येक भारतीय नागरिक की सुरक्षा हेतु संकल्पित है।

सासंद बंसल ने युक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र के हताहत होने पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है । उन्होंने कहा कि यह नही होना चाहिए था। सासंद बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्वंय छात्र के परिवार जनों से बात कर ढांढ़स बंधाया। सासंद ने कहा कि राष्ट्र को सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए एक मजबूत सरकार एवं दमदार नेतृत्व करने वाला नेता होना चाहिए जो आज भारत के पास है तभी संपूर्ण विश्व भारत की ओर देख रहा है।सासंद ने कहा कि आदरणीय प्रधान मंत्री मोदीजी जो आत्मनिर्भर बनने को बोल रहे है। आज हम यूक्रेन की हालत देख के समझ आ गया होगा की यह कितना आवश्यक है।

सासंद बंसल ने कहा कि केन्द्रीय मंत्रियों व अधिकारीयो से हुई बातचीत में पता चला कि यूक्रेन में करीब 20 हजार भारतीय मौजूद थे। इनमें से 12 हजार अब तक निकल चुके हैं। बाकी आठ हजार में से 50 प्रतिशत पश्चिमी हिस्से की तरफ आ चुके हैं। शेष 50 फीसदी अभी भी खारकीव, सूमी तथा दक्षिणी हिस्से में हैं जो संघर्ष वाले क्षेत्र हैं। कीव से करीब करीब सभी भारतीय निकल चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन चार दिनों के दौरान 7700 लोगों ने पश्चिम सीमा क्षेत्र का रुख किया है। इनमें से दो हजार लोगों को भारत लाया जा चुका है तथा बाकी लोग सीमाओं पर मौजूद हैं। उनकी वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं।

सांसद नरेश बंसल ने कहा कि अगले तीन दिनों में 26 उड़ानें छात्रों और नागरिकों को लेने यूक्रेन के चार पड़ोसी देशों में जाएंगी।एयरफोर्स के सी-17 विमान भी रवाना होंगे। चार मंत्री भारतीयों की वापसी के अभियान में समन्वय के लिए पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के मानवीय सहायता लेकर भारत की एक फ्लाइट मंगलवार को पोलैंड रवाना हुई है। दूसरी फ्लाइट बुधवार को जाएगी। इसमें दवाएं एवं अन्य जरूरी सामग्री है। सांसद नरेश बंसल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस व अन्य विपक्ष के नेता हमेशा की तरह अभी भी राजनीति कर रहे है। वो कभी मोदी को गाली देते है, कभी देश की सेना को । अभी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा प्रयासों को सहराहने की जगह फिर राजनिती से प्रेरित बयान दे रहे है। यह निम्न स्तर की राजनीति है। उन्होंने कहा कि यह केवल मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए है इन्हे जो विदेश में फंसे है उनकी कोई चिंता नहीं ।

सांसद नरेश बंसल ने कहा कि मैं कांग्रेस नेताओ और उनके जैसे विपक्ष के सभी लोगों को बता दूं कि ऐसे मामलों में राजनीति न करें। भारत सरकार ने पहली ही सीसीएस की बैठक में अहम फैसला लेकर ऑपरेशन गंगा शुरू किया और अभी एक-एक छात्र को लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सासंद बंसल ने कहा कि यह समय राजनीति चमकाने का नहीं यह समय युक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित भारत लाने का है, जिसके लिए हरसंभव प्रयास मोदी सरकार द्वारा उठाए जा रहे हैं व इस हेतु सरकार प्रतिबद्ध है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!