Breaking News :
>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
ताज़ा खबरेंदेश

यूक्रेन में MBBS की पढ़ाई कर रहे पंजाब के एक छात्र की ब्रेन हैमरेज से माैत

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 मार्च, 2022, बुधवार, नई दिल्ली। यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे पंजाब के एक छात्र की ब्रेन हैमरेज से माैत हाे गई। युवक की पहचान बरनाला निवासी चंदन जिंदल के रूप में हुई है। बरनाला के प्रसिद्ध समाजसेवी शीशन जिंदल का बेटा चंदन जिंदल 2018 से यूक्रेन के वनीशिया शहर में नेशनल पिरोगव मेमोरियल मेडीकल यूनिवर्सिटी में MBBS की पढ़ाई कर रहा था। अचानक 2 फरवरी की रात को उसको अटैक आया और वह कोमा में चला गया। 4 फरवरी को डाक्टरों ने उसका इमरजेंसी आपरेशन किया था।

यूक्रेन में इलाज के दौरान चंदन जिंदल का दो मार्च को निधन हो गया। जैसे ही ये खबर बरनाला पहुंची तो शहर में माहौल गमगीन हो गया।  7 फरवरी को अपने इकलौते बेटे की देखभाल करने के लिए उसका पिता शीशन कुमार जिंदल व ताया कृष्ण कुमार जिंदल यूक्रेन चले गए थे कि अचानक ही वहां युद्ध शुरू हो गया। एक मार्च की रात को ताया कृष्ण कुमार जिंदल वापस बरनाला लौट आए थे। हालांकि पिता शिशान कुमार जिंदल अभी भी अपने बेटे के इलाज के लिए फंसे हुए थे।

जिला प्रबंधकीय परिसर के सामने गली के निवासी चंदन जिंदल की माता किरन जिंदल और बहन रशिमा जिंदल काे जब माैत की खबर मिली ताे उनका रो रोकर बुरा हाल है। चंदन के घर पर लाेग जुटने शुरू हाे गए हैं।लाेगाें काे यकीन ही नहीं हाे रहा है कि चंदन अब इस दुनिया में नहीं रहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!