Breaking News :
>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश : “किसी गरीब की झोपड़ी, दुकान पर नहीं चले बुलडोजर”

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अप्रैल 2022, शुक्रवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर, माफिया तथा भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई की आड़ में गरीबों के घर तथा झोपड़ी गिराने का मामला संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश जारी कर दिया है। उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा कि किसी गरीब का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा।

गरीबों के प्रति संवेदनशीलता तथा अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टालरेंस योगी सरकार का पिछले 5 साल मूलमंत्र रहा है। दूसरी पारी में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी सिद्धांत को प्रशासन में आगे बढ़ाया है। जहां एक ओर गरीब कल्याण योजनाओं को नयी तेजी से लागू करना शुरू किया वहीं दूसरी ओर अपराधियों पर लगाम कसने में कोई कसर नही छोड़ी। सरकार का प्रभाव इससे समझ में आता है कि पिछले एक पखवारे में लगभग 80 अपराधी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। माफिया और अवैध कब्जा किये लोगों में सरकार के बुल्डोजर का खौफ है।

दूसरी बार उत्तर प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद भी योगी आदित्यनाथ सरकार की गैंगस्टर, माफिया तथा शातिर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इनके कई अवैध निर्माण को जमींदोज किया जा रहा है। इतना ही नहीं इनके कब्जे से सरकारी जमीन को छुड़ाकर गरीबों के लिए घर बनाने की भी योजना बनाई गई है। महानगरों में भी अब गरीबों को आशियाना दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके बाद भी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अवैध निर्माण गिराने के दौरान भी नहीं पर भी किसी गरीब की झोपड़ी या फिर दुकान पर कहीं पर भी बुलडोजर नहीं चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ पेशेवर माफिया, दुर्दांत अपराधी तथा भू-माफिया की अवैध सम्पत्तियों पर ही बुलडोजर चले। इसके साथ ही प्रदेश भर में गरीबों और व्यापारी की सम्पत्ति पर कब्जा करनेवाले पर ही कार्रवाई हो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में अफसरों के साथ बैठक के दौरान उनको अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया। इसी दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि किसी गरीब की झोपड़ी पर बुलडोजर नहीं चलेगा। किसी भी गरीब की दुकान पर बुलडोजर नहीं चलेगा। सभी जगह पर सिर्फ पेशेवर माफिया तथा अपराधियों के खिलाफ ही कार्रवाई हो। सभी जगह पर भू-माफिया की अवैध संपत्ति पर ही बुलडोजर चले। गरीबों की संपत्ति पर कब्जा करने वालों पर हो सख्त से सख्त एक्शन हो। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा प्रयास गरीब तथा कमजोर लोगों को मुख्य धारा में लाने का है। सरकार हर स्तर पर गरीब की मदद करने के लिए खड़ी है। हम गरीबों को राशन देने के साथ उनको आवास भी देने की योजना बना चुके हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अवैध संपत्तियों का बुलडोजर चला के ध्वस्तीकरण करने की कार्रवाई सिर्फ पेशेवर माफिया,अपराधियों पर हो, और किसी गरीब की झोपड़ी पर बुलडोजर नहीं चलेगा। प्रदेश में माफियाओ और अपराधियों द्वारा अवैध रूप से बनाई गई इमारतों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाई लगातार जारी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गरीब की दुकान, मकान या झोपड़ी पर बुलडोजर नहीं चलेगा, बल्कि यह सख्त कार्रवाई माफिया की अवैध संपत्ति पर की जाए। उन्होंने यह भी कहा है कि गरीबों की संपत्ति पर कब्जा करने वालों पर त्वरित एक्शन लिया जाए। इस आदेश से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसी कार्रवाई पर कोई शिकायत न आए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!