Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की मदद के लिए भारत आया आगे, उच्चायुक्त गोपाल बागले ने दी जानकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अप्रैल 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने शुक्रवार को श्रीलंका की मानवीय सहायता में भारत के आगे आने की बात कही। उन्होंने दोनों देशों को समुद्री पड़ोसी देश बताया। उच्चायुक्त वागले ने कहा, ‘श्रीलंका की मानवीय सहायता के लिए भारत आगे आया है।’

उच्चायुक्त बागले ने कहा, ‘जब भारत कोराना महामारी से जूझ रहा था तब इसके लिए श्रीलंका में दुआएं और प्रार्थना हुई और जब श्रीलंका में महामारी ने विनाश किया तब इसकी मदद के लिए भारत से दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई भेजी गई। हम कोरोना के बाद आर्थिक सुधार के लिए श्रीलंका सरकार के साथ निकट संपर्क और चर्चा में हैं।’

इसी साल फरवरी में भारत ने श्रीलंका को 40,000 मीट्रिक टन ईंधन की आपूर्ति की थी। उस वक्त भी उच्चायुक्त बागले ने कहा था कि भारत एक प्रतिबद्ध भागीदार और श्रीलंका का सच्चा मित्र है। श्रीलंका ने भारत के प्रमुख तेल कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन से 40,000 मीट्रिक टन डीजल और पेट्रोल खरीदने का विकल्प चुना, ताकि विदेशी भंडार में कमी के कारण आर्थिक संकट में तत्काल ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।

तेल टैंकर स्वर्ण पुष्प की बड़ी खेप की डिलीवरी के बाद उच्चायोग ने कहा था कि भारत-श्रीलंका साझेदारी श्रीलंका में ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में काम करना जारी रखेगा।

गंभीर विदेशी मुद्रा संकट का सामना कर रहे द्वीप राष्ट्र को जनवरी में भारत ने देश में लगभग सभी आवश्यक वस्तुओं की कमी के बीच अपने घटते विदेशी भंडार और खाद्य आयात के लिए श्रीलंका को 900 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण की घोषणा की थी। श्रीलंका के लिए आर्थिक राहत पैकेज ने द्वीप राष्ट्र को एक जीवन रेखा प्रदान की। दरअसल विदेशी भंडार अभूतपूर्व स्तर तक गिर गया है और इससे बिजली की आपूर्ति और ईंधन की उपलब्धता प्रभावित हुई है।

वहीं, इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका को ईंधन खरीद के लिए 500 मिलियन अमेरिकी डालर की क्रेडिट लाइन देने का एक समझौता सील कर दिया गया था जो तत्काल आर्थिक राहत पैकेज का हिस्सा था। इस बीच, श्रीलंका ने सबसे आवश्यक वस्तुओं की कमी का अनुभव किया क्योंकि आयात के लिए भुगतान करने के लिए विदेशी मुद्रा की कमी के कारण आयात पर अंकुश लग गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!