Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

दुःखद ख़बर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के OSD की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर बस्ती जिले के खजौली चौकी के पास गुरुवार की रात करीब 1:00 बजे हुआ हादसा

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अगस्त 2022, शुक्रवार, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखनाथ मंदिर स्थित कैंप कार्यालय प्रभारी मोतीलाल सिंह की गुरुवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना में उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा गुरुवार की रात करीब एक बजे गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर बस्ती जिले के खजौली चौकी के पास हुआ। मोतीलाल सिंह की पत्नी को बाबा राघवदास मेडिकल कालेज गोरखपुर में गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया है।

दोनों पति-पत्नी स्कॉर्पियो से गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे

दोनों लोग स्कॉर्पियो से गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि चालक के नींद में होने की वजह से गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई, जिसमें पति पत्नी दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों लोगों को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ चिकित्सालय लाया गया, जहां मोतीलाल सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मोतीलाल सिंह नगर निगम में अपर नगर अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर में अपनी सेवा दे रहे थे।

बूढ़नपुर आजमगढ़ के रहने वाले मोतीलाल सिंह वर्तमान में विश्वविद्यालय चौराहे के पास सरकारी आवास में रहते थे

बूढ़नपुर आजमगढ़ के रहने वाले मोतीलाल सिंह नगर निगम में अपर आयुक्त के तौर पर तैनात रहने के दौरान गोरखनाथ मंदिर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़े। उनकी प्रशासनिक कार्यक्षमता को देखते हुए ही मुख्यमंत्री ने उन्हें रिटायर होने के बाद 2017 में गोरखनाथ मंदिर में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। बाद उन्हें ओएसडी का पदनाम भी दिया गया। मोती लाल गोरखपुर जिले में चौरी चौरा और बांसगांव में एसडीएम की जिम्मेदारी भी बखूबी संभाल चुके थे। वर्तमान में वह विश्वविद्यालय चौराहे के पास सरकारी आवास में रहते थे।

मुख्यमंत्री के कैम्प कार्यालय और जनता दर्शन से लेकर मंदिर में आने वाली समस्त समस्याओं और शिकायतों के निस्तारण में वह समन्वयक की भूमिका निभाते थे। मोतीलाल सिंह के निधन की खबर मिलते ही मंदिर में सुबह से ही लोगों की भीड़ इकट्ठा होने शुरू हो गई। मुख्यमंत्री भी घटना के संबंध में हर पल की जानकारी ले रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!