Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में नई कूड़ा गाड़ियों और मोबाइल काम्पेक्टर को दिखाई हरी झंडी

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अगस्त 2022, शुक्रवार, मेरठ। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था में और सुधार लाने और शहर को खत्ता मुक्त करने के अभियान को गति देने के मकसद से शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइंस में नगर निगम की 76 नई डोर टू डोर कूड़ा गाड़ियों, एक मोबाइल काम्पेक्टर और एक रोड स्वीपिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सुबह 10.50 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर पुलिस लाइंस में उतरा। इसके बाद मुख्यमंत्री का स्वागत जनप्रतिनिधियों ने किया। 10.53 बजे मुख्यमंत्री ने नई कूड़ा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब पांच मिनट बाद वह सर्किट हाउस गए। इस दौरान उनके साथ औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नन्दी, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, राज्यमंत्री दिनेश खटिक, राज्यमंत्री बृजेश सिंह और राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर मंच पर मौजूद रहे। महापौर सुनीता वर्मा भी मंच पर मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री कमिश्नरी सभागार में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद वे मंडलीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मंडल दूसरे जनपद के अधिकारी वर्चुअली जुड़ेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाषचंद्र प्रेक्षागृह में तय है। वे यहां 312 छात्रों को टैबलेट व एक दर्जन से अधिक लोगों को घरौनी का वितरित करेंगे। पौने चार बजे विश्वविद्यालय परिसर में ही बने हेलीपैड से उनके हापुड़ के लिए रवाना होने का कार्यक्रम तय है।

अब रिफ्यूज काम्पेक्टर आधारित होगी कूड़ा उठान की नई व्यवस्था

नगर निगम प्रशासन ने कुल 76 नई कूड़ा गाड़ी खरीदी हैं। निगम में 180 पुरानी कूड़ा गाड़ी हैं। इस तरह अब कुल 256 कूड़ा गाड़ी हो गईं हैं। 5 नए बड़े रिफ्यूज मोबाइल काम्पेक्टर खरीदे गए हैं। निगम का दावा है कि अब शहर को खत्तामुक्त किया जाएगा। इसकी शुरुआत सूरजकुंड वाहन डिपो क्षेत्र के 37 वार्डो से होने जा रही है। यहां पर कूड़ा उठान की नई व्यवस्था अब रिफ्यूज काम्पेक्टर आधारित होगी। प्रति वार्ड कूड़ा गाड़ियों की संख्या तीन की जाएगी। खरीदे गए पांच रिफ्यूज काम्पेक्टर रोजाना निर्धारित अलग अलग स्थानों पर खड़ा किया जाएगा। डोर टू डोर कूड़ा गाड़ियां घरों से कूड़ा कलेक्शन करने के बाद इन निर्धारित स्थानों पर पहुंचेंगी। खत्ते में कूड़ा गिराने के बजाए सीधे रिफ्यूज काम्पेक्टर में कूड़ा पलटेगी। जिसे प्रेशर से दबाकर एक रिफ्यूज काम्पेक्टर प्रति चक्कर लगभग 14 टन कूड़ा डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाएगा।

5 रिफ्यूज काम्पेक्टर से एक चक्कर मे 70 टन कूड़ा डंपिंग ग्राउंड पहुंचेगा। सूरजकुंड वाहन डिपो में कुल 350 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। अर्थात पांच चक्कर मे सूरजकुंड वाहन डिपो का सारा कूड़ा उठ सकता है। रिफ्यूज काम्पेक्टर से बंद कूड़ा परिवहन होगा। नगर आयुक्त डॉ अमित पाल शर्मा ने कहा कि सूरजकुंड वाहन डिपो के 37 वार्ड में सफलता मिलने पर दिल्ली रोड वाहन डिपो और कंकर खेड़ा वाहन डिपो में भी कूड़ा उठान की यही व्यवस्था बनाई जाएगी। इस व्यवस्था को अमलीजामा पहनाने के लिए डोर टू डोर कूड़ा गाड़ियों का रूट चार्ट बनाया जा रहा है। सुबह 5:00 बजे से 8:00 बजे तक सफाई सुनिश्चित करने की व्यवस्था बनाई जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!