Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री से की आपदा प्रभावितों का विस्थापन और विवेकाधीन कोष से अतिरिक्त मुआवजा देने की माँग

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अगस्त 2022, गुरुवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकत की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अन्तर्गत विकासखण्ड रायपुर के ग्राम पंचायत तिमलीमान सिंह सरखेत एवं छमरौली में तथा जनपद टिहरी के विकासखण्ड जौनपुर के अन्तर्गत ग्राम ग्वालीडाण्डा, तोलियाकाटल, सोन्दना, चिफल्टी एवं सीतापुर में दिनांक 20 अगस्त को आयी भीषण दैवीय आपदा के संबंध में मुख्यमंत्री से आपदा प्रभावितों की समस्याओं को रखा। और मंत्री जोशी ने आपदा में हुए नुकसान के बारे में विस्तार से मुख्यमंत्री को जानकारी दी। मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि बादल फटने से आये सैलाब से काफी लोग प्रभावित हुये हैं जिसमें काफी जनहानि तो हुई है और कई लोग बेघर भी हो गये हैं। उन्होंने प्रभावित लोगों को विस्थापित किये जाने का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि विकासखण्ड रायपुर के ग्राम पंचायत तिमलीमान सिंह सरखेत एवं छमरौली में आयी भीषण दैवीय आपदा में प्रभावित लोगों को जिला प्रशासन द्वारा रूपये 1,05,700/- की धनराशि स्वीकृत की गयी है, जो कि काफी कम धनराशि है। इस दैवीय आपदा में लगभग 25 परिवार बेघर हो गये हैं। चूंकि लोगों के घरबार, खेती एवं पशु इस आपदा में बह गये या घर-खेती पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त एवं नष्ट हो गयी है। इस दैवीय आपदा से प्रभावित लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष या मुख्यमंत्री राहत कोष से अतिरिक्त धनराशि / मुआवजा दिये जाने का भी कैबिनेट मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया। जिससे दैवीय आपदा ग्रसित लोगों का जन-जीवन सामान्य हो सकेगा। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए सभी प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!