Breaking News :
>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर आयेंगे, शहर वासियों को देंगे विकास कार्यों की सौगात

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अक्टूबर 2021, बुधवार, गोरखपुर। गोरखपुर को इसी महीने ढाई अरब से ज्यादा रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। नगर निगम परिसर में सदन भवन जनता को समर्पित होगा तो इलेक्ट्रिक बसें शहर की सड़कों पर फर्राटा भरेंगी। पार्षद वरीयता के 24 करोड़ रुपये के कार्यों को भी गति दी जाएगी।

अध‍िकार‍ियों ने बैठक कर तैयार‍ियों का ल‍िया जायजा

शहर के ज्यादातर हिस्सों को जलभराव मुक्त करने के बाद नगर निगम प्रशासन विकास कार्यों में जुट गया है। नगर निगम से जुड़े विकास कार्यों की लगातार समीक्षा भी हो रही है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ल, सहायक नगर आयुक्त डा. मणिभूषण तिवारी, अविनाश प्रताप सिंह आदि के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की।

12 लाख से खरीदा जा रहा कर्मचारियों का यूनिफार्म

नगर निगम के कर्मचारियों के लिए यूनिफार्म खरीदने की प्रक्रिया तेज हो गई है। यूनिफार्म पर नगर निगम प्रशासन 12 लाख 10 हजार रुपये खर्च करेगा। इसके साथ ही पार्षदों की वरीयता पर पथ प्रकाश के मद में 50 लाख, हाथ ठेला पर 18 लाख और बड़े डस्टबिन पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम परिसर में 75 लाख रुपये से सीसी सड़क और डिवाइडर का निर्माण कराया जाएगा। इस डिवाइडर पर अर्नामेंटल लाइट भी लगाई जाएगी।

इन प्रमुख कार्यों का होना है लोकार्पण व शिलान्यास

इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम – 50.25 करोड़

सालिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना – 31.57 करोड़

जलापूर्ति कार्य – 14.14 करोड़

सड़क व नाली का कार्य – 21.50 करोड़

इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का निर्माण – 11.43 करोड़

महादेवपुरम से रामगढ़ताल तक नाला निर्माण – 8.14 करोड़

नगर निगम क्षेत्र में कई विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। सदन भवन को रिकार्ड समय में तैयार कराकर जनता को समर्पित किया जाएगा। विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराने की तैयारियां चल रही हैं। जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समय देने का अनुरोध किया जाएगा। 

नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप तेजी से पूरा कराया जा रहा है। कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष नजर रखी जा रही है। बारिश के कारण टूटी सड़कों और नई सड़कों का काम भी शुरू हो रहा है। सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे कराए जाएंगे। इसी महीने लोकार्पण और शिलान्यास की तैयारी है

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!