Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को किया देश को समर्पित

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अक्टूबर 2021, बुधवार, कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बुधवार को उत्तर प्रदेश स्थित कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश को समर्पित किया। 589 एकड़ में 260 करोड़ की लागत से बने इस हवाई अड्डे के लोकार्पण के साथ उत्तर प्रदेश सर्वाधिक हवाई अड्डा वाला प्रदेश बन गया है।

पीएम यहां 180.6 करोड़ रुपये की लागत से 12 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण और 281 करोड़ से बनने वाले मेडिकल कालेज का शिलान्यास भी करेंगे। वह महापरिनिर्वाण मंदिर में बुद्ध प्रतिमा पर चीवर चढ़ाएंगे और भिक्षुओं को चीवर दान करेंगे।

बरवा फार्म में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वह अपने 30 मिनट के संबोधन में कुशीनगर व बौद्ध परिपथ में पर्यटन और विकास की संभावनाओं पर बात करेंगे। श्रीलंका से प्रतिनिधिमंडल को लेकर आ रहा बोइंग विमान इस अवसर का साक्षी बना और बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली से बौद्ध देशों के लिए सीधी उड़ान सेवा की सुविधा होने का संदेश दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मंदिर क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने गुजरात और वडनगर से जुड़े बौद्ध अवशेष देखा। उत्खनन का कार्य 1953 मे शुरू हुआ था। महापरिनिर्वाण परिसर में लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे और दीप प्रज्ज्वलित किया। बौद्ध भिक्षु भदंत एबी ज्ञानेश्वर ने पीएम, सीएम और राज्यपाल को चीवर प्रसाद में दिया। पीएम मोदी ने 130 करोड़ देशवासियों की तरफ से चीवर दान किया।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत बौद्ध समाज की आस्था-श्रद्धा का केंद्र है। आज कुशीनगर दुनिया से जुड़ गया है। कुशीनगर हवाई अड्डा सिर्फ एयर कनेक्टिविटी के लिहाज से ही महत्वपूर्ण नहीं है। इससे किसान, पशुपालक, दुकानदार, मजदूर, स्थानीय उद्योगपति, सभी लाभान्वित होंगे। पर्यटन में असीमित वृद्धि होगी। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। आने वाले तीन से चार वर्षों में देश में 200 से अधिक एयरपोर्ट, सीपौड का नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुशीनगर हवाई अड्डा दशकों की उम्मीदों का फल है। आज मुझे दोगुनी खुशी हो रही है। तीर्थाटन के साथ-साथ पूर्वांचल के जनप्रतिनिधि के रूप में एक सकंल्प को भी पूरा करने का अवसर मिला है। यह एयरपोर्ट अर्थव्यस्था में बदलाव लाएगा। उन्होंने कहा कि देश का एविएशन सेक्टर प्रोफेशनली चले, सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता मिले, इसके लिए हाल में एयर इंडिया से जुड़ा बड़ा कदम देश ने उठाया है। ऐसा ही एक बड़ा रिफॉर्म डिफेंस एयरस्पेस को सिविल यूज के लिए खोलने से जुड़ा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भगवान बुद्ध से जुड़े स्थानों को विकसित करने के लिए, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के निर्माण पर भारत द्वारा आज विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुशीनगर का विकास, यूपी सरकार और केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में है। उड़ान योजना के तहत बीते कुछ वर्षों में 900 से अधिक नए रूट्स को स्वीकृति दी जा चुकी है, इनमें से 350 से अधिक पर हवाई सेवा शुरू भी हो चुकी है। 50 से अधिक नए एयरपोर्ट या जो पहले सेवा में नहीं थे, उनको चालू किया जा चुका है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत विश्व भर के बौद्ध समाज की श्रद्धा आस्था और प्रेरणा का केंद्र है। आज कुशीनगर इंंटरनेशनल एयरपोर्ट की यह सुविधा एक प्रकार से उनकी श्रद्धा को अर्पित पुष्पांजलि है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज शरद पूर्णिमा की तिथि और महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पूर्वी उत्तर प्रदेश को विकास की नई उड़ान मिल रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद। ‘दुनिया ने युद्ध दिया और भारत ने बुद्ध दिया’, प्रधानमंत्री ने यूएन में यही बात तो कही थी। यह संदेश दुनिया के कोने-कोने में गया। कुशीनगर का यह हवाई अड्डा यूपी का नौवां हवाई अड्डा है और यह यूपी का तीसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने संबोधन में कहा कि आज आठ बौद्ध धार्मिक स्थलों को जोड़ा जा रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संभव होने जा रहा है। दो साल में निर्माण कर यह कुशीनगर का यह हवाई अड्डा आज कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!