Breaking News :
>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कुमाऊँ दौरे पर निकले सीएम सीएम धामी, अधिकारियों को आपदा प्रबंधन को लेकर दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अक्टूबर 2021, बुधवार, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊँ दौरे पर हैं। बुधवार की सुबह सर्किट हाउस में उन्होंने अधिकारियों को आपदा प्रबंधन को लेकर निर्देशित किए। इसके बाद वह कुमाऊं दौरे के लिए निकल गए। उन्हेांने कहा कि आपदा प्रबंधन में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जानी है।

मुख्यमंत्री एक दिन पहले 19 अक्टूबर को देहरादून से पंतनगर आए थे। वहां से उन्होंने रुद्रपुर में आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इसके बाद वह सड़क मार्ग से सीधे हल्द्वानी गौला पुल का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां से सर्किट हाउस गौलापार पहुंचे और अधिकारियों की बैठक ली। सुबह से ही सर्किट हाउस में लोगों का तांता लग गया था। भाजपा कार्यकर्ता समेत कई अन्य लोग भी मिलने पहुंचे। इस दौरान वहां पर मौजूद अधिकारियों से आपदा प्रबंधन की अपडेट ली। उन्होंने कह कि सड़क मार्गों को खोलने के लिए पूरी टीमें लगी हुई हैं।

हल्द्वानी व रुद्रपुर में कंट्रेाल रूम बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। इस दौरान आपदा मंत्री डा. धन सिंह रावत, डीजीपी अशोक कुमार, कमिश्नर सुशील कुमार, डीआइजी डॉ० नीलेश आंनद भरणे, डीएम धीराज गब्र्याल, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, शंकर कोरंगा, डॉ० अनिल कपूर डब्बू आदि शामिल रहे।

सीएम धामी हेलीकाप्टर के बजाय सीधे सड़क मार्ग से निकले खटीमा

सीएम धामी को हेलीकाप्टर से कुमाऊं के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने जाना है, लेकिन मौसम की खराबी के चलते हेलीकाप्टर नहीं उड़ सका। वह सर्किट हाउस से सड़क मार्ग होते हुए खटीमा को रवाना हो गए हैं।

सीएम धामी ने  भाजपा संगठन से भी आपदा राहत में जुटने का किया आह्वान

सीएम धामी ने जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट से कहा कि जिले में आपदा राहत व बचाव कार्य में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटें। यह मानवता का काम है। फंसे हुए लोगों को निकालने में मदद की जाए। जहां भोजन व पानी की जरूरत है। उपलब्ध कराया जाए। बिष्ट ने बताया कि हमने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इस काम में लगा दिया है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!