Breaking News :
>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 25 मार्च को CM पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, करीब एक लाख लोगों के आने की संभावना

करीब दो हजार वीआइपी भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल।

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मार्च 2022, शनिवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए सात चरणों में सम्पन्न बड़े मुकाबले में प्रचंड जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी मलगातार दूसरी बार सरकार बनाने की तैयारी में है। राजनीति के इस महामुकाबले में बड़ी जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भी विशाल स्वरूप वाला होगा। एक लाख दर्शक की क्षमता वाले भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 25 मार्च को दोपहर दो बजे से 90 हजार से अधिक लोग योगी आदित्यनाथ सरकार के शपथ ग्रहण के साक्षी बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी वाले इस समारोह को बेहद भव्य बनाने के लिए स्टेडियम प्रशासन के साथ शासन तथा जिला प्रशासन के अधिकारी दिन-रात एक कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में विपक्षी दलों के एक होने के बाद भी प्रचंड जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 37 वर्ष बाद किसी भी पार्टी के लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी का गौरव प्राप्त किया है। उत्तर प्रदेश की जनता ने योगी आदित्यनाथ के सुशासन पर भरोसा जताया और भाजपा को जीत मिली है। प्रदेश में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद अब योगी आदित्यनाथ दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। इस बार का शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम भव्य होगा और कई मायनों में अलग होगा। नेताओं के साथ नामी उद्योपतियों और धर्माचार्यों को भी न्योता दिया गया है।

लखनऊ के इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 25 मार्च को दोपहर 2:00 बजे के बाद से होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को बेहद भव्य स्वरूप प्रदान करने की जोरदार तैयारी चल रही है। सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी इस शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। भाजपा के सहयोगी दलों के पदाधिकारियों के साथ ही साथ अयोध्या, काशी और मथुरा के संत भी शपथ ग्रहण समारोह में रहेंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी सहित विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है। पहली बार किसी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्र व प्रदेश सरकार की कई योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है। केन्द्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं के वो सभी लाभार्थी भी शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनेंगे, जिसके जीवनस्तर में पिछली सरकार ने आमूलचूल बदलाव कर दिया था। लखनऊ सहित आसपास के जिलों के लाभार्थियों को शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया है, इनमें से खासतौर पर महिला लाभार्थियों को समारोह में शामिल किया जाएगा। कुल मिलाकर दो हजार वीआइपी भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!