Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

गोरखपुर में पारंपरिक नरसिंह भगवान की शोभा यात्रा में पहुँचे मुख्यमंत्री योगी

दो वर्ष में पहली बार होली पर कोरोना नियंत्रण में : मुख्यमंत्री योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मार्च 2022, शनिवार, गोरखपुर। कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण होने के बाद देश के साथ प्रदेश में करीब दो वर्ष बाद होली का उल्लास अलग ही रंग में है। गोरखपुर में मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वरयोगी आदित्यनाथ की अगुवाई में आज भगवान नरसिंह की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दो वर्ष बाद निकली इस शोभायात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

गोरखपुर में पारंपरिक नरसिंह भगवान की शोभा यात्रा में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दो वर्ष में पहली बार होली पर कोरोना नियंत्रण में है। आज हमें भी इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से भाग लेने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर राष्ट्रवाद और सुशासन की सरकार चुनी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली को लेकर गोरखपुर के घंटाघर से पारंपरिक नरसिंह शोभा यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। कोरोना संक्रमण के कारण दो साल से यह शोभायात्रा नहीं निकल रही थी। विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद यहां निकलने वाली यह शोभायात्रा विजय जुलूस जैसी दिख रही थी।

गोरखपुर में भगवान नरसिंह शोभायात्रा हर साल निकलती है। वर्ष 1996 से लेकर 2019 तक योगी आदित्यनाथ इस शोभायात्रा में शामिल होते रहे लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण दो वर्ष से शोभायात्रा नहीं निकली। ऐसे में इस बार की शोभायात्रा को लेकर लोगों का खासा उत्साह है।

इसके पहले मुख्यमंत्री की होली की शुरुआत गोरखनाथ मंदिर में होलिका का भस्म लगाने के साथ शुरू हुई। मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ अन्य साधु संतों के साथ तुरही, नागफनी, मजीरा आदि वाद्ययंत्रों की ध्वनि के बीच होलिकादहन स्थल पर पहुंचे और वहां विधि-विधान से पूजन कर भस्म एकत्रित किया। यह भस्म सर्वप्रथम गुरु गोरक्षनाथ को अर्पित की गई। इसके बाद योगी कमलनाथ भस्म से गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का तिलक किया। एक दूसरे को होलिका की राख का तिलक लगाने के बाद संत समाज मंदिर के मुख्य चबूतरे पर फाग गीतों का आनंद उठाया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!