Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

रविवार, २० मार्च को हो सकती है उत्तराखंड विधायक दल की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मार्च 2022, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा का नेता विधायक दल चुनने के लिए रविवार को विधायक दल की बैठक हो सकती है। जिसके बाद राज्‍य के नए मुख्‍य‍मंत्री के चेहरे से भी पर्दा उठ जाएगा। ऐसा इसलिए क्‍योंकि शनिवार को कुमाऊं मंडल में होली मनाई जा रही है। इस वजह से पार्टी ने सभी निर्वाचित विधायकों को रविवार तक देहरादून पहुंचने के आदेश दिए हैं।

उत्तराखंड में विगत 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। जिसके बाद 10 मार्च को मतगणना की गई थी। भाजपा ने 47 सीट जीत पूर्ण बहुमत प्राप्‍त किया था।

वहीं लगातार दूसरी पर पूर्ण बहुमत प्राप्‍त कर भाजपा ने राज्य में हर पांच साल में सत्ताधारी बदलने का मिथक भी तोड़ा है। हालांकि 2017 के चुनाव के मुकाबले भाजपा को इन चुनावों में 10 सीटें कम मिली हैं, लेकिन 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 47 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत प्राप्त करने में कामयाब रही है। 

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक ने इसकी जानकारी दी कि रविवार तक केंद्रीय पर्यवेक्षकों के भी देहरादून पहुंचने की संभावना है।

विदित रहे कि उत्तराखंड के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक और विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री की रेस में टॉप 10 चेहरे :

➲ निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी

➲ राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी

➲ पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक

➲ केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट

➲ निवर्तमान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

➲ सुबोध उनियाल

➲ महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी

➲ बंशीधर भगत

➲ डॉ० धन सिंह रावत

➲ निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!