Breaking News :
>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

रूस-यूक्रेन के बीच गोलाबारी के दौरान मारे गए नवीन का शव 21 मार्च को पहुँचेगा बेंगलुरु

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मार्च 2022, शनिवार, बेंगलुरु। यूक्रेनी शहर खार्किव में मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर के माता-पिता ने अपने बेटे के शरीर को चिकित्सा अनुसंधान के लिए दान करने का फैसला किया है। नवीन के पिता शंकरप्पा ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि मेरा बेटा चिकित्सा के क्षेत्र में कुछ हासिल करना चाहता था, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। उन्होंने कहा कि नवीन के शरीर का उपयोग कम से कम अन्य मेडिकल छात्र पढ़ाई के लिए कर सकें इसलिए उनके परिवार ने चिकित्सा अनुसंधान के लिए शरीर दान करने का फैसला किया है।

इससे पहले, शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने स्पष्ट किया कि रूस- यूक्रेन में जारी रूस के बीच एक गोलाबारी के दौरान मारे गए नवीन का शव युद्धक्षेत्र से सोमवार को सुबह 3 बजे बेंगलुरु हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। हालांकि पहले सरकार द्वारा शव रविवार को लाने की घोषणा की गई थी। बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने नवीन शेखरप्पा के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा भी किया है।

नवीन के पिता ने बताया कि बेटे का शव 21 तारीख को सुबह 9 बजे तक उनके गांव पहुंच जाएगा। फिर वह वीरा शैव परंपरा के अनुसार पूजा करेंगे और इसके बाद इसे जनता के दर्शन के लिए रखेंगे। उन्होंने कहा कि वह बाद में शरीर को चिकित्सा अध्ययन के लिए एसएस अस्पताल दावणगेरे को दान कर देंगे। शंकरप्पा ने कहा कि वह इस बात से खुश हैं कि कम से कम उनके बेटे का शव वापस लाया गया है। नवीन के पिता ने आगे कहा कि सीएम ने मुझसे बात की और यह भी कहा कि वह बेंगलुरु हवाई अड्डे और गांव भी आएंगे।

विदित रहे कि एमबीबीएस के छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर कर्नाटक के हावेरी जिले के रहने वाले थे। रूस द्वारा यूक्रेन पर की जा रही गोलाबारी का वह शिकार हो गए थे। नवीन जब युद्ध के 10वें दिन एक सुपरमार्किट में खाना लेने के लिए लाइन में लगे थे तो उसी समय हुए हमले में उनकी जान चली गई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!