Breaking News :
>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने IPS अधिकारियों का किया तबादला, कई जिलों के DIG और SP बदले गए

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जून 2022, शनिवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्‍यवस्‍था को लेकर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ बेहद सख्‍त हैं। इसी के चलते बड़े फेरबदल करते हुए। शन‍िवार सुबह 15 आईपीएस अध‍िकार‍ियों का तबादला कर द‍िया गया। ज‍िसमें डीआईजी और एसपी रैंक के आईपीएस अध‍िकारी शाम‍िल हैं। डीआईजी व‍िप‍िन कुमार म‍िश्रा वर्तमान में सुलतानपुर में तैनात हैं। उनकी नवीन तैनाती च‍ित्रकूट धाम पर‍िक्षेत्र बांदा में डीआईजी के रूप में हुई है। 

IPS एसके भगत च‍ित्रकूट धाम पर‍िक्षेत्र बांदा में तैनात थे। उन्‍हें पुल‍िस महान‍िरीक्षक भवन एवं कल्‍याण मुख्‍यालय लखनऊ भेजा गया है। IPS राकेश प्रकाश‍ स‍िंंह को सीतापुर से मीरजापुर पुल‍िस उपमहान‍िरीक्षक बनाकर भेजा गया है। IPS घुले सुशील चंद्रभान पुलिस अधीक्षक मऊ से पुलिस अधीक्षक सीतापुर बनाकर भेजा गया है। IPS अविनाश पांडे को सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक मऊ के पद पर नवीन तैनाती दी गई है। IPS आरके भरद्वाज वर्तमान में मिर्जापुर क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर तैनात है। उन्हें बस्ती पर‍िक्षेत्र का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाकर भेजा गया है।

IPS मोदक राजेश डी राव वर्तमान में बस्ती क्षेत्र के पुलिस महान‍िरीक्षक पद पर तैनात हैं। उन्हें लखनऊ सीबीसीआईडी पुलिस महानिदेशक के पद पर नवीन तैनाती दी गई है। अमरेंद्र प्रसाद सिंह वर्तमान में पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र में तैनात है। उन्हें अयोध्या परिक्षेत्र का पुलिस उप महानिरीक्षक नयिुक्‍त क‍िया गया है आईपीएस कवीन्‍द्र प्रताप सिंह वर्तमान में अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस महानिदेशक पद पर तैनात है उन्हें पीएसी मुख्यालय लखनऊ में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर नवीन तैनाती दी गई है।

IPS यशवीर सिंह वर्तमान में सिद्धार्थ नगर पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात है। उन्हें पुलिस अधीक्षक सोनभद्र न‍ियुक्‍त क‍िया गया है। आईपीएस अमित कुमार आनंद वर्तमान में लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात है। उन्हें सोनभद्र जिले का कप्तान बना कर भेजा गया है। आईपीएस सूर्यकांत त्रिपाठी की वर्तमान तैनाती मेरठ में सेनानायक 44 वीं वाहिनी पीएसी में है। उन्हें पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वाराणसी बनाकर भेजा गया है।

IPS अमित वर्मा वर्तमान में वाराणसी में पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे उन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ में नवीन तैनाती दी गई है। आईपीएस सोमेन वर्मा वर्तमान में लखनऊ में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात थे उन्हें सुल्तानपुर का पुलिस अधीक्षक न‍ियुक्‍त क‍िया गया है। आईपीएस सुभाष चंद्र दुबे वाराणसी कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थे उन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात निदेशक निदेशालय लखनऊ में नवीन तैनाती दी गई है

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!