Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
खेल-जगतताज़ा खबरेंदेश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने किया ऐलान, “दिल्ली खेल विश्वविद्यालय खिलाड़ियों को देगी डिग्री”

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जून 2022, शनिवार, नई दिल्ली खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने किया ऐलान कि दिल्ली खेल विश्वविद्यालय खिलाड़ियों को डिग्री देगी जिससे नौकरी में मदद मिलेगी। खिलाड़ी जिस भी खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करेगा उसी खेल में स्नातक की डिग्री मिलेगी। यह घोषणा शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मिशन एक्सीलेंस स्कीम के तहत 60 खिलाड़ियों को करीब चार करोड़ रुपये का चेक देने के लिए दिल्ली सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में की।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली खेल विश्वविद्यालय में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी आएंगे, जो पहले से ही स्थापित होंगे, लेकिन उनके हुनर को और निखारना है। इसके अलावा, छठी-सातवीं कक्षा के जिन बच्चों के अंदर थोड़ा हुनर है, उन्हें स्कूल में शामिल कर खेलने का मौका दिया जाएगा। फिर उन्हें खिलाड़ी के रूप में तैयार किया जाएगा। उनको खेल में बीए, एमए के लिए तैयार नहीं करेंगे, बल्कि उन्हें स्नातक स्पो‌र्ट्स, स्नातक क्रिकेट, स्नातक कबड्डी की डिग्री दी जाएगी।

CM केजरीवाल ने कहा कि खेलों में लोगों को यह बड़ी दिक्कत आती है कि अगर खेलते-खेलते पढ़ाई छूट गई और स्नातक भी नहीं कर सके, तो क्या होगा। अगर खेल में चयन नहीं हुआ, तो नौकरी भी नहीं मिलेगी। लेकिन, अब यह चिंता नहीं रहेगी। अब कबड्डी खेलें या कुश्ती करें, क्रिकेट और फुटबाल खेलें, आप जिस खेल में बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उसी खेल में स्नातक की डिग्री मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि भगवान करे कि खेल में आप खूब तरक्की करें, लेकिन दुर्भाग्य से खेल में कुछ खास नहीं हो पाया तो भी नौकरी का रास्ता बंद नहीं होगा। आपको नौकरी भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि दिल्ली में जिस तरह का इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है, उससे भविष्य में दिल्ली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेगी।

मिशन एक्सीलेंस के तहत आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे बेहद खुशी हो रही है कि हम लोगों ने पहले साल 117 खिलाडि़यों को मदद दी थी और आज 60 ऐसे खिलाडि़यों को चेक दिए गए हैं, जिन्होंने मिशन एक्सीलेंस के तहत आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया है। सब लोगों को अलग-अलग राशि दी गई है। इसके अंदर किसी भी तरह का राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं है, यह अच्छी बात है। चार सदस्यीय चयन समिति के सभी सदस्य स्पो‌र्ट्समैन हैं। समिति तय करती है कि योजना के तहत किसे कितनी सहायता राशि देनी है। योजना के तहत अधिकतम 16 लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जा सकती है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमारे खिलाड़ी जीत जाते हैं, तो उन्हें सब पैसे देते हैं, सम्मान देते हैं, लेकिन जब खिलाड़ी प्रशिक्षण के दौरान संघर्ष कर रहे होते हैं, उनके पास ट्रेनिंग और खेल संबंधी अन्य सुविधाओं के लिए पैसे नहीं होते हैं, तब उनकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में शरद कुमार और रवि दहिया शुरुआती खिलाड़ी थे, जिन्हें मिशन एक्सीलेंस के तहत सहायता दी गई थी और इन दोनों ने ओलिंपिक में मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!