Breaking News :
>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज प्रतापगढ़ के दौरे पर रहेंगे, प्रयागराज आयेंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जून 2022, शनिवार, प्रयागराज। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज 25 जून 2022 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के दौरे पर रहेंगे, जबकि प्रयागराज में उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहेंगे। मुख्‍यमंत्री योगी प्रतापगढ़ के पूर्व मंत्री डॉ० महेंद्र सिंह के घर शोक संवेदना जताने पहुंचेंगे। पूर्व मंत्री डॉ० महेंद्र सिंह की माँ इंदुृमती सिंह का 16 जून 2022 को लखनऊ में निधन हो गया था। उनकी तेहरवीं 28 जून 2022 को होगी। आज ही उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अलग-अलग कार्यकर्मों में शामिल होने प्रयागराज आयेंगे।

विदित रहे कि मुख्यमंत्री शनिवार को दोपहर 2:00 बजे लखनऊ से प्रतापगढ़ के लिए हेलीकाप्टर से उड़ान भरेंगे। दोपहर 2:55 बजे करमाही गांव में हेलीपैड पर उतरेंगे। 3:00 बजे हेलीपैड से डॉ० महेंद्र सिंह के घर के लिए प्रस्थान करेंगे। 3:05 बजे से 3:35 तक वहाँ पर ही रहेंगे। 3:35 बजे उनके घर से प्रस्थान कर 3:40 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे तथा 3:45 बजे पर हेलीपैड से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी डॉ० नितिन बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री के पूर्व मंत्री के घर मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम जारी हो गया है। तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश ने शुक्रवार शाम पुलिस लाइन पहुंच कर मुख्यमंत्री के आने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया था। उन्होंने एसपी सतपाल से अब तक की तैयारियों की जानकारी ली।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज 25 जून 2022 को दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज आ रहे हैं। वह शनिवार पूर्वाह्न 11:00 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन उतरेंगे। इसके बाद विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे। सब से पहले सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से मिलेंगे। उसके बाद जिला पंचायत सभागार में दोपहर 2:00 बजे जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें जन प्रतिनिधि, सभी पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि महानगर इकाई की तरफ से शनिवार को मेहता प्रेक्षागृह मेडिकल कालेज परिसर में शाम 4:00 बजे लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान आपातकाल को लेकर संगोष्ठी भी होगी। इसमें मुख्य वक्ता प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!