Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा, अब 1 और सीट हुई खाली

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा कार्यकाल देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मार्च 2022, मंगलवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह को अपना इस्तीफा दे दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया है। योगी आदित्यनाथ का कार्यकाल 6 जुलाई 2022 तक ही था। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब 9 अप्रैल से विधान परिषद की 36 सीट का चुनाव होना है। इसी बीच में विधान परिषद की एक और सीट खाली हो गई है। योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर से विधायक चुने के बाद विधान परिषद के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। तक ही था।

उत्तर प्रदेश में पहली बार विधानसभा के सदस्य बनने वाले योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। गोरखपुर शहर से विधायक चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद सभापति को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जिसको सभापति ने स्वीकार कर लिया है। योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की गद्दी संभालेंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश के पर्यवेक्षक अमित शाह तथा सह पर्यवेक्षक रघुवर दास की मौजूदगी में 24 मार्च 2022 को योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार 1998 में गोरखपुर से भाजपा के लोकसभा के सदस्य चुने गए। इसके एक वर्ष बार फिर 13वीं लोकसभा का चुनाव हुआ और योगी आदित्यनाथ का दूसरा कार्यकाल 1999 से 2004 तक रहा। वह वर्ष 2004 में तीसरी बार लोक सभा के सदस्य निर्वाचित हुए। इसके बाद चौथी बार वह 2009 से 2014 तक सांसद रहे। 15वीं के बाद 16वीं लोकसभा का चुनाव वर्ष 2014 में हुआ। जिसमें भी योगी आदित्यनाथ ने जीत दर्ज की और मार्च 2017 तक गोरखपुर से सांसद रहे। इसके बाद 19 मार्च 2017 को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने 21 सितंबर 2017 को लोकसभा की सदस्यता से इस््तीफा दिया। वह विधान परिषद के सदस्य चुने गए और उनका कार्यकाल 22 जुलाई 2022 तक का है। वह 29 जुलाई 2017 को यशवंत सिंह के विधान परिषद की सदस्यता से त्यागपत्र देने के बाद खाली सीट पर आठ सितम्बर 2017 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित हो गए। उनका कार्यकाल 6 जुलाई, 2022 तक है।

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा कार्यकाल देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ के साथ 40-45 मंत्री भी शपथ लेंगे। इनमें दो करीब दर्जन कैबिनेट, 10-12 स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री तथा 10-15 राज्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!