Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
ताज़ा खबरेंदेश

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर पूरे पंजाब में रहेगी छुट्टी : भगवंत मान

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मार्च 2022, मंगलवार, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा में घोषणा की कि राज्य में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहीदी दिवस 23 मार्च को छुट्टी रहेगी। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पिछली सरकार ने इसे केवल नवांशहर तक सीमित रखा था। अब वह नवांशहर तक सीमित नहीं रहेंगे। 

इससे पहले मुख्यमंत्री ने पंजाब विधानसभा में शहीद-ए-आजम भगत सिंह और डाक्टर भीमराव अंबेडकर का बुत लगाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि शेर-ए-पंजाब पंजाब महाराजा रणजीत सिंह का भी बुत लगना चाहिए, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया। भगत सिंह, अंबेडकर और महाराजा रणजीत सिंह के बुत लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।

मुख्यमंत्री के पूरे पंजाब में छुट्टी के प्रस्ताव पर कांग्रेस के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि छुट्टी से शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने के स्थान पर कालेजों व स्कूलों में भगत सिंह के संघर्ष की कहानी बताई जाए, जिस पर मुख्यमंत्री ने राजा वडिंग से पूछा कि क्या आपको पता है कि भगत सिंह का जन्मदिन कब है। इस पर वडिंग ने अनभिज्ञता जाहिर की।

पंजाब सरकार ने 3 माह के लिए 37 हजार 120 करोड़ (3,71,20,2376000) का बजट मांगा। जिसे सदन ने सर्व सम्मति से पास किया। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने वोट आन अकाउंट पेश किया।

पंजाब में दिल्ली सरकार की तर्ज पर अब विधायकों को एमपीलैड की तर्ज पर एमएलए लैड देने पर भी विचार किया जा रहा है। काबिले गौर है कि दिल्ली में हर विधायक को दस करोड़ रुपये मिलते हैं। पार्टी के एक सीनियर नेता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, प्रदेश में पार्टी को स्थापित होने के लिए यह जरूरी है कि उनके विधायक पैसे की कमी की वजह से निराश न हों।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अभी तक विधायकों के पास अपने क्षेत्र के विकास के लिए एक भी पैसा नहीं होता जिस कारण लोग उनसे निराश हो जाते हैँ। इसके अलावा पार्टी एक विधायक को एक पेंशन देने पर भी विचार कर रही है। चुनाव से पूर्व इस बाबत यह मुद्दा काफी बार उठता रहा कि विधायकों को हर टर्म की अगल पेंशन को क्यों दी जा रही है। पता चला है कि भगवंत मान इस संबंधी अपने विधायकों और सीनियर नेताओं से बात कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान, जो आज सदन में पहली बार बोल रहे थे ने उन मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित किया जो अक्सर विपक्ष की ओर से उठाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को यह जानने का अधिकार है कि उनके चुने हुए प्रतिनिधि सदन के भीतर क्या काम करते हैं और वह उनके कितने मुद्दे उठाते हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह भी वादा किया कि विपक्षी विधायकों का एक भी सवाल ऐसा नहीं होगा जिसका उनकी सरकार के पास जवाब न हो। उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही की लाइव कवरेज की जरूरत पर बात करते हुए कहा कि विधायकों को अपने क्षेत्र के लोगों को यह बताने के लिए उन्होंने उनकी बात सदन में रखी कि नहीं, इसके लिए चोरी छिपे वीडियाे बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सदन के छोटे सत्र पर भी उन्होंने चिंता जाहिर की और कहा कि लोकसभा में शून्य काल ही दो दो घंटे तक चलता है। हम ऐसा काम करेंगे कि हमारी विधानसभा के चर्चे पूरे देश में हों।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!