Breaking News :
>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
ताज़ा खबरेंदेश

टीएमसी नेता की हत्या के बाद पश्चिम बंगाल के बीरभूम के रामपुरहाट में भड़की हिंसा, घरों को लगाई आग, 10 लोगों की जलकर मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मार्च 2022, मंगलवार, रामपुरहाट। पश्चिम बंगाल के बीरभूम के रामपुरहाट में टीएमसी नेता की हत्या के बाद मंगलवार को हिंसा भड़क गई। यहां भीड़ ने 10-12 घरों के दरवाजे को बंद कर आग लगा दी। आग से 10 लोगों की जलकर मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुरहाट में बरशल ग्राम पंचायत के उप प्रमुख भादु शेख  की हत्या का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। इतना ही नहीं डीएम समेत बीरभूम के तमाम बड़े अफसर भी मौके पर पुहंच गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।तनाव को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है। 

दमकल अधिकारी, बीरभूम ने बताया कि घटना कल रात की है,10-12 घर थे, जो जल चुके हैं, कुल 10 लोगों की मृत्यु हुई है, जिनकी बॉडी रिकवर की गई है। एक ही घर से 7 लोगों के शव निकाले गए हैं। 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह राजनीतिक रंजिश का मामला है। उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस के कब्जे वाली बरशल ग्राम पंचायत के उप प्रमुख भादु शेख की सोमवार शाम को हत्या कर दी गई थी। उन पर बम से हमला हुआ था। भादू शेख की मौत की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैली। हत्या से गुस्साए उनके समर्थकों ने थोड़ी ही देर में इस हमले के संदिग्धों के घरों में आग लगा दी। पुलिस ने मौके से कई शव बरामद किए हैं। हालांकि इस घटना से व्यापक तनाव का माहौल है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर हैं। तनाव को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!