Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

‘दो मई को पश्चिम बंगाल को TMC के गुंडों से मुक्ति मिलेगी, TMC के गुंडों को कानून के शिकंजे में कसा जाएगा’ : योगी आदित्यनाथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अप्रैल 2021, बुधवार, सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के लिए प्रचार तेज हो गया है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर बंगाल में तीन स्थानों पर जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। सीएम योगी की जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और उत्तर दिनाजपुर में रैली है। वहीं, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दो मई को बंगाल को टीएमसी सरकार से मुक्ति मिलेगी। टीएमसी के गुंडों को कानून के शिकंजे में कसा जाएगा। ये तय है कि अपराधी को कांग्रेस, कम्युनिस्ट, टीएमसी जैसे दल संरक्षण जरूर देंगे लेकिन कानून के लंबे हाथ इन्हें पाताल से भी निकाल कर जेल के अंदर भेजने का काम करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई जगहों पर रैली कर रहे हैं। चौथे चरण में पश्चिम बंगाल की 44 सीटों पर वोटिंग है। चौथे चरण में हावड़ा और कूचबिहार जिले में मतदान किया जाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इससे पहले कूच बिहार में रैली कर चुके हैं। गृहमंत्री अमित शाह भी आज पश्चिम बंगाल में चार जगहों पर रोड शो करेंगे। अमित शाह के सिंगूर, डोमजुर, हावड़ा और बेहाला पुर्वा में रोड शो हैं। विदित रहे कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बागडोगरा एयरपोर्ट पर सांसद राजू बिष्ट ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर्सियांग, कांति और कलियागंज में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने सिलीगुड़ी पहुंचे हैं।

“दीदी इस समय इतनी नाराज हैं कि वो कह रही हैं कि जय श्रीराम बोलोगे तो जेल में डाल देंगे। चिढ़ भाजपा से या हम से हो सकती है, राम से क्यों ?  राम से टकराने का जिसने भी दुस्साहस किया है उसकी दुर्गति हुई है, बंगाल में TMC की दुर्गति तय है। 2 मई को बंगाल को TMC सरकार से मुक्ति मिलेगी। टीएमसी के गुंडों को कानून के शिकंजे में कसा जाएगा। ये तय है कि अपराधी को कांग्रेस, कम्युनिस्ट, टीएमसी जैसे दल संरक्षण जरूर देंगे लेकिन कानून के लंबे हाथ इन्हें पाताल से भी निकाल कर जेल के अंदर भेजने का काम करेंगे।” ;  योगी आदित्यनाथ

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!