Breaking News :
>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश>>कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक>>नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत>>मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल>>अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक>>सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर>>चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा>>एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम>>फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज>>कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल>>जूडियो का जलवा, 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा छुआ, ट्रेंट के कारोबार में जोरदार उछाल>>डायबिटीज से बचना है तो आज ही बदलें ये 5 आदतें, वरना बढ़ सकता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा>>हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी>>लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर कॉलोनी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो लोग झुलसे>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आज, एक दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 मई 2022, मंगलवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को 11:30 बजे से लोक भवन में होगी। आज की बैठक में एक दर्जन प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सरकार के सौ दिन, छ: महीने तथा एक वर्ष के कार्यकाल को लक्ष्य बनाकर कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं। इन्ही कार्यों को कैबिनेट की बैठकों में हरी झंडी मिलती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मेरठ के दौरे पर रवाना होने से पहले सुबह 11:30 बजे से लोकभवन में कैबिनेट की बैठक की उनकी अध्यक्षता में करेंगे। इस बैठक में इसी माह विधानसभा का सत्र बुलाए जाने सहित एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव रखे जाएंगे। इसके साथ ही ट्रांसफर पालिसी के साथ ही राज्य सरकार के कर्मचारियों के कल्याण की कई योजनाओं को भी हरी झंडी मिल सकती है। इनमें अधिकांश प्रस्ताव वही हैं, जिनकी घोषणा भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान लोक कल्याण संकल्प में की थी। सीएम योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि 2024 से पहले ज्यादातर संकल्प पूरे कर लिए जाएं, इसलिए उनके संबंध में निर्णय भी तेजी से लिए जा रहे हैं। भाजपा का लक्ष्य भी उत्तर प्रदेश विधानसभा तथा विधान परिषद चुनाव जीतने के बाद अब लोकसभा 2024 के चुनाव में भी उत्तर प्रदेश से अधिक से अधिक सीट जीतने का है। योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल में मिशन 2024 को लक्ष्य पर रखा गया है।

योगी सरकार भाजपा के संकल्प पत्र को शीघ्र पूरा करने के प्रयास में लगी है। आज की कैबिनेट की बैठक में भी भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र में वादों को ही वरीयता मिलने की संभावना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!