Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
ताज़ा खबरेंदेश

दक्षिण कश्मीर शोपियां जिले के पंडोशान इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

मुठभेड़ में घायल दो नागरिकों में से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 मई 2022, मंगलवार, श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के पंडोशान इलाके में गत सोमवार शाम को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में घायल दो नागरिकों में से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रिहायशी इलाके में छिपे तीन आतंकी नागरिकों की आड़ में बच निकलने में सफल रहे। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों का एक जवान भी घायल हुआ था। हालांकि सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश के लिए अपना अभियान जारी रखा हुआ है। सुरक्षाबलों का कहना है कि ये आतंकी रिहायशी इलाके में एक मकान में छिपे हुए थे। उन्होंने मुठभेड़ स्थल से बच निकलने के लिए लोगों के बीच से गोलीबारी की। सुरक्षाबल तो जवाबी कार्रवाई नहीं कर पाए परंतु आतंकियों की इस गोलीबारी में दो स्थानीय नागरिक व एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की आड़ में आतंकी बच निकलने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि आज सुबह घायल दो स्थानीय नागरिकों में से एक शाहिद गनी डार पुत्र अब्दुल गनी डार निवासी पंडोशन शोपियां ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हालांकि दूसरे घायल नागरिक शोहेब अहमद मंटू व सुरक्षाकर्मी संजीव दास की हालत बेहतर बताई जा रही है। दोनों का इलाज सेना के 92 बेस अस्पताल में चल रहा है। मुठभेड़ के दौरान घायल होने के बाद तीनों को हेलीकाप्टर की मदद से अस्पताल तक पहुंचाया गया था।

विदित रहे कि शोपियां में एक ही दिन में यह दूसरी मुठभेड़ थी। इससे पूर्व सोमवार दोपहर को शोपियां के ही हेफ शीरमाल में सुरक्षाबलों व अातंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। करीब आधा घंटे तक दोनों तरफ से गोलियां चली और उसके बाद आतंकी वहां से भागने में कामयाब रहे। दक्षिण कश्मीर के पंडोशान, शोपियां में सोमवार शाम को सुरक्षाबलों की घेराबंदी तोड़ भागने का प्रयास कर रहे आतंकियों की फायरिंग की चपेट में आकर दो ग्रामीण घायल हो गए। इस दौरान एक सैन्यकर्मी अन्य ग्रामीणों को मुठभेड़स्थल से सुरक्षित निकालने के प्रयास में आतंकियों की गोली से जख्मी हो गया।

शाम 6:00 बजे के करीब सुरक्षाबलों को पंडोशान, शोपियां में आतंकियों का एक दल देखे जाने की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के एक संयुक्त कार्यदल ने तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षाबलों को अपने ठिकाने की तरफ आते देख, आतंकियों ने वहां से भागने का प्रयास करते हुए अपने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग की। उन्होंने सुरक्षाबलों पर एक ग्रेनेड भी फेंका। आतंकियों द्वारा भागने के प्रयास में की गई अंधाधुंध फायरिंग की चपेट में आकर दो ग्रामीण जख्मी हो गए। जवानों ने आतंकियों की गोली का जवाब देेते हुए दोनों घायल ग्रामीणों को वहां से निकाला। इन दोनों को उपचार के लिए हैलीकाप्टर के जरिए श्रीनगर में सेना के 92 बेस अस्पताल में ले जाया गया है।

इस बीच नागरिकों को सुरक्षित निकालने के प्रयास में एक सैन्यकर्मी भी आतंकियों की गोली का निशाना बन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे भी उपचार के लिए सेना के 92 बेस अस्पताल पहुंचाया गया। अंधेरा होने व स्थानीय लोगों की सुरक्षा की वजह से सुरक्षाकर्मी आतंकियों पर जवाबी फायरिंग नहीं कर पाए और वे इस बात का फायदा उठाकर वहां से फरार होने में कामयाब हो गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!