Breaking News :
>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश>>कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक>>नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत>>मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल>>अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक>>सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर>>चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा>>एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम>>फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज>>कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल>>जूडियो का जलवा, 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा छुआ, ट्रेंट के कारोबार में जोरदार उछाल>>डायबिटीज से बचना है तो आज ही बदलें ये 5 आदतें, वरना बढ़ सकता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा>>हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी>>लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर कॉलोनी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो लोग झुलसे>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ को देंगे कई सौगातें, जानिए किन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 मई 2022, मंगलवार, मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्रांति धरा पर आज मंगलवार को क्रांति दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीदों के वंशजों को सम्मानित करेंगे। साथ ही 66.71 करोड़ के बजट की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। क्रांति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय और विक्टोरिया पार्क में क्रांति दिवस पर आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही मंडल के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं दूसरी ओर मंगलवार को सीएम योगी ने ट्वीट करके अपने मेरठ आगमन के बारे में बताया।

विदित रहे कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पहले कार्यकाल में मार्च 2017 में सरकार बनने के बाद नौ मई को मेरठ पहुंचे थे। उस समय भी उन्होंने शहीद स्मारक जाकर क्रांति के अमर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की थी। इस बार वह क्रांति दिवस पर क्रांति के अमर बलिदानियों को न फिर से नमन करने आ रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कुल 18 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इसमें 8.61 करोड़ के बजट की सात परियोजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। जबकि 58.10 करोड़ के बजट की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनने और सतर्कता अपनाने के लिए प्रशासन के 27 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से एक दिन पहले शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सभी प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।व्यवस्था बनाने में कमिश्नर, आइजी से लेकर डीएम और एसएसपी तो मुख्य भूमिका में रहेंगे ही एडीएम से लेकर जिला स्तरीय अधिकारी हर कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेंगे। कुल 27 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जबकि आठ अधिकारियों को रिजर्व में रखा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!