Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
दिल्लीदेश

तिहाड़ जेल प्रशासन से पहलवान सुशील कुमार ने अपने सेल में टीवी लगवाने की माँग की

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जुलाई 2021, सोमवार, नई दिल्ली। सागर धनखड़ हत्याकांड के आरोपिय ओलंपियन सुशील कुमार ने अब जेल प्रशासन से एक नई मांग की है। उनकी इस मांग को जेल प्रशासन के उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है।

दरअसल पहलवान सुशील कुमार अब जेल में बोर हो रहे हैं और उनको मनोरंजन के लिए एक अदद टीवी की दरकार है। उन्होंने जेल प्रशासन से अपनी बोरियत खत्म करने के लिए टीवी की मांग की है।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार उन्होंने टीवी के लिए जेल प्रशासन को एक लेटर भी लिखा है और उसमें इन बातों का जिक्र भी किया है।

मालूम हो कि इससे पहले सुशील कुमार जब मंडोली जेल में बंद थे और पुलिस की रिमांड पर थे तो उन्होंने अपनी डाइट के हिसाब से मनपसंद और घर के खाने की मांग की थी। जिसे पुलिस महकमे की ओर से मना कर दिया गया था।

सुशील कुमार की मांग को पुलिस ने सिरे से खारिज कर दिया था और कहा था कि जेल में रहने वाले बाकी कैदियों को जो खाना दिया जाता है वो ही उनको भी दिया जाएगा। इसके अलावा और कोई व्यवस्था नहीं की जाएगी।

उन्होंने अपने वकील के माध्यम से ये बात कोर्ट तक पहुंचाई थी मगर कोई फायदा नहीं हुआ। अपना मनपसंद खाना जेल में मंगाने के लिए सुशील ने तर्क भी दिया था। कहा था कि वो ओलंपियन पहलवान है उनकी डाइट अलग है, अपने पहलवानी वाले शरीर को बनाए रखने के लिए उनको पहलवान वाली डाइट भी चाहिए। यदि उनको ये डाइट नहीं मिली तो उनका शरीर खराब हो जाएगा वो कमजोर हो जाएंगे। उनका शरीर कुश्ती लड़ने के लायक नहीं रह जाएगा। इसके बाद अब सुशील को मंडोली से तिहाड़ शिफ्ट कर दिया गया है।

अब तिहाड़ पहुंचने के बाद सुशील ने फिर से एक नई मांग प्रशासन के सामने रख दी है। इस नई मांग में सुशील ने अपने लिए एक टीवी की मांग की है जिससे वो वहां पर अपना टाइम पास कर सके। इसके लिए सुशील ने बकायदा एक लेटर भी लिखा है।

जेल सूत्रों के अनुसार सुशील ने लेटर लिखकर ये मांग की है अब प्रशासन इस पर विचार करेगा। यदि जेल प्रशासन को ये लगा कि सुरक्षा के लिहाज से उनको टीवी दिया जा सकता है तो संभव है कि सुशील की जेल नंबर-2 में टीवी दे दिया जाए।

दरअसल वैसे तो जेल प्रशासन एक सेल में दो से तीन कैदियों को एक साथ जेल में बंद रखता है मगर सुरक्षा की वजह से सुशील की सेल में और किसी को नहीं रखा गया है। इस वजह से वो वहां अकेले होते हैं। अब सुशील को टीवी दिए जाने का फैसला जेल प्रशासन पर है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!