Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
देश

दिवंगत लोजपा अध्यक्ष राम विलास पासवान की जयंती के अवसर पर पुत्र चिराग पासवान और पत्नी ने दी श्रद्धांजलि

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जुलाई 2021, सोमवार, नई दिल्ली। दिवंगत लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष राम विलास पासवान की जयंती पर आज उनके पुत्र और पार्टी नेता चिराग पासवान ने अपनी मां और परिवार के सदस्यों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी और ‘पासवान’ नाम की किताब का विमोचन किया।

इस मौके पर चिराग पासवान बिहार में एक यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मौके पर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी और सोमवार को कहा कि वे अपने मित्र को बहुत याद कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा आम जनता के लिए उनका योगदान और पिछड़े वर्ग को सशक्त बनाने के लिए किया गया काम हमेशा याद किया जाएगा।

चिराग ने बताया, ‘आज हाजीपुर से मैं ‘आशीर्वाद यात्रा’ की शुरुआत कर रहा हूं। यह यात्रा बिहार के हर ज़िले से गुजरेगी और इसका मकसद सबके पास जाकर आशीर्वाद लेना है। मुझे किसी को ताकत दिखाने की जरूरत नहीं है।  मैं अपनी संतुष्टि के लिए यह यात्रा निकाल रहा हूं।’

5जुलाई 1946 को बिहार राजनीति के दिग्गज नेता रामविलास पासवान का जन्म हुआ था। 78 साल की उम्र में 8 दिसंबर 2020 को उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके वसीयत को लेकर भाई पशुपति कुमार पारस और बेटे चिराग पासवान के बीच तकरार चल रहा है।

13 जून को पशुपति नाथ पारस को लोकसभा में चिराग की जगह LJP का नेता चुन लिया गया। पार्टी के 6 सांसदों में से पांच ने उनके समर्थन में वोट दिया था। इसके बाद इन सांसदों को चिराग की अगुवाई वाले विंग से निकाल दिया गया।

हाल में ही चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने पिता के लिए भारत रत्न अवार्ड की मांग की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!