Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
ताज़ा खबरेंदेश

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ देखी अटल टनल रोहतांग

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जुलाई 2021, सोमवार, मनाली। हिमाचल प्रवास के दूसरे दिन आज सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शिमला व कुल्लू का दौरा किया।

शिमला में वह हाल ही में कोरोना संक्रमण से दूसरी बार उबरे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले। इसके बाद कुल्लू पहुंचकर अटल टनल रोहतांग को निहारने पहुंचे। नड्डा सासे हेलीपैड में उतरे व यहां से वह अटल टनल रोहतांग के लिए निकले।

सिस्‍सू में भी नड्डा कुछ देर के लिए रुके। कुल्लू में मंडी संसदीय क्षेत्र की बैठक के बाद बुआ गंगा देवी से मिलने उनके शास्त्री नगर स्थित आवास पर जाएंगे।

मतदान केंद्र पर पौधारोपण का कार्यक्रम :

  • भारतीय जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अनोखी पहल करते हुए 6 जुलाई को देशभर में प्रत्येक मतदान केंद्र पर पौधारोपण का कार्यक्रम तय किया है।
  • इसी कड़ी में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जिला के किसी एक मतदान केंद्र पर पौधारोपण करेंगे व पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देंगे

उपचुनाव को लेकर रणनीति की जाएगी तैयार :

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुल्लू दौरे को लेकर मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने तैयारियों का जायजा लिया।

प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि अटल सदन के आडिटोरियम में आगामी कार्यसमिति की बैठक होगी। अब कुल्लू से ही आने वाले उपचुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

इसके बाद वह देवसदन गए, जहां पर मंडी संसदीय क्षेत्र की बैठक होनी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कुल्लू अपने निजी दौरे पर आ रहे हैं। वह कुल्लू में बैठक में भाग लेंगे और हमारा मार्गदर्शन करेंगे।

यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि उन्होंने अपने व्यस्त समय के बाद भी हमारे लिए समय निकाला। 2022 के चुनाव के लिए अभी समय है। इस विषय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चर्चा करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!