Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में, उनके अथक प्रयासों से चहुँमुखी विकास करता ‘उत्तराखंड’ : श्री नरेश बंसल, उपाध्यक्ष

  • इन साढ़े तीन सालों में जीरो टॉलरेंस की भ्रष्टाचार मुक्त सरकार मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी है।
  • सरकार अपने घोषणा पत्र का 85% कार्य पूर्ण कर चुकी है। यह विकास को प्रतिबद्ध सरकार है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 अक्टूबर 2020, बुधवार, देहरादून (जि.सू.का.)। आज, बुधवार, 14 अक्टूबर को श्री नरेश बंसल, मा० उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) राज्य स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति, उत्तराखण्ड द्वारा राज्य सरकार की मुख्य योजनाओं के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यशस्वी मुख्यमंत्री, श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में बहुत बढ़िया कार्य कर रही है। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विभिन्न योजनाओं से विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। श्री नरेश बंसल ने कहा कि इन साढ़े तीन सालों में जीरो टॉलरेंस की भ्रष्टाचार मुक्त सरकार श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी है। अटल आयुष्मान कार्ड में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज सबके लिए सुनिश्चित कर सरकार ने सभी को एक सौगात दी है, जिसका लाभ आम जनता तक पहुँच रहा है। कोरोना काल में प्रभावशाली ढंग से मुफ्त अनाज का वितरण कर प्रदेश सरकार ने किसी भी व्यक्ति को भुखमरी से पीड़ित नहीं होने दिया। जिसका श्रेय माननीय मुख्यमंत्री को जाता है। कोरोना की बजह से हुआ लॉकडाउन अब धीरे धीरे समाप्त हो रहा है, जिसके कारण अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट रही है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अथक प्रयासों से और केंद्र सरकार के सहयोग से ही विभिन्न योजनाओं के लिए धनराशि उपलब्ध हो प् रही है, जिसे अनेक विकास योजनाओं में उपयोग किया जा रहा है और समय-समय पर इन योजनाओं की समीक्षा भी की जा रही है। तेजी से ये योजनायें पूर्ण हो रही हैं।

प्रदेश में स्मार्ट सिटी का कार्य तेजी से हो रहा है। आने वाले कुछ समय में देहरादून, हरिद्वार सभी आधुनिक सुविधाओं से पूर्ण होगे। पलायन को रोकने के लिए माननीय मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई “मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना” का लाभ प्रदेश की जनता ले रही है, इसके माध्यम से स्वरोजगार मिल रहा है एवं साथ ही साथ नौकरियाँ भी जारी की जा रही है, जिनका प्रदेश के युवाओं को लाभ मिल रहा है। “राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन” के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह, रिवाल्विंग फंड स्वयं सहायता समूह तथा सामुदायिक निवेश फंड प्राप्त स्वयं सहायता समूह के साथ लघु सिंचाई सिंचन क्षमता सृजन, एकीकृत बाल विकास योजना (ICDS), आँगनबाड़ी संचालन, वृक्षारोपण तथा किसानों को बिजली हेतु पंप सेटों का ऊर्जीकरण योजनाओं में बहुत अच्छी प्रगति हुई है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत कोरोना काल में राज्य द्वारा लक्ष्य से अधिक अग्रिम उठान किया गया है। प्रदेश में सभी अंत्योदय, प्राथमिक व राज्य खाद्य योजना के कार्ड धारकों को शत प्रतिशत खाद्यान्न, दालें व चीनी उपलब्ध कराई जा रही है, जिसका अनुश्रवण 20 सूत्री कार्यक्रम के जनपद स्तरीय समिति के पदाधिकारियों द्वारा भी किया जा रहा है।

आयुष्मान भारत के अंतर्गत राज्य स्तर पर लगभग 40 लाख पात्र लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड उपलब्ध किये जा चुके हैं तथा लाभार्थी इस योजना का पूरा लाभ ले रहे हैं।

श्री नरेश बंसल द्वारा अवगत कराया गया है कि सभी विभागध्यक्षयों के साथ वेबीनार के माध्यम से बैठक की जाएगी तत्पश्चात सभी योजनाओं के सफल संचालन तथा प्रगति के अनुसरण हेतु आगामी माह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की जानी प्रस्तावित है। 20 सूत्री कार्यक्रम की रैंकिंग योजनाओं में वित्तीय वर्ष में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किए जाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

श्री नरेश बंसल ने कहा कि हर घर नल योजना व जल जीवन मिशन के तहत हर घर को पेयजल कनेक्शन दिया जा रहा है आगामी 2021 तक करीब ढाई लाख पेयजल कनेक्शन दिए जायेंगें, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री तिवेंद्र सिंह रावत की नेतृत्व वाली सरकार आम जनता की हितेषी है।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत सौर ऊर्जा एवं बायोमास प्रोजेक्ट के आवंटन शुरू हो चुके हैं जिससे प्रदेश के युवा इस प्रोजेक्ट का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन सकेंगें।

श्री नरेश बंसल ने आगामी वर्षों की योजनाओं में प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 2020 तक 200 नए स्टार्टअप का लक्ष्य रखा है जिसमें से 75% को मान्यता मिल चुकी है, वहीं वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का लक्ष्य है। वहीं सब्जी, बीज, पुष्प उत्पादन पर 50% का अनुदान व 50% का अनुदान कोल्डस्टोरेज और कोल्ड वैन की खरीद पर निर्धारित किया गया है।

श्री नरेश बंसल ने कहा कि यह सरकार अपने घोषणा पत्र का 85% कार्य पूर्ण कर चुकी है। यह विकास को प्रतिबद्ध सरकार है।

[box type=”shadow” ]अन्त में मा० उपाध्यक्ष श्री नरेश बंसल द्वारा संदेश दिया गया:

“इस कोरोना काल में हम सबको एकजुट होकर कोरोना से लड़ना है व जीतना है, जिसके लिए सोशल डिस्टैन्सिंग (दो गज की दूरी), सही तरीके से मास्क का पहनना, हाथों को अच्छी तरह से धोना व सैनीटाइज़र का उपयोग करना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज समय की माँग है कि हमें अपने पैरों में खड़ा होना ही होगा, अपने बलबूते पर चलना ही होगा और जब हम यह दो काम कर लेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब हम आत्मनिर्भर भारतीय कहलायेंगे।”[/box]

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *