Breaking News :
>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को प्रभावी सर्विलांस कराने के साथ ही सैम्पलिंग बढ़ाने के दिये निर्देश

  • जनपद देहरादून में आज 157 व्यक्तियों की कोरोना वायरस संक्रमण की जाँच रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई।
  • नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित रांझावाला ढांग रायपुर (ढांग रोड पटवारी जी वाली गली) को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है।
  • कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद अन्तर्गत विभिन्न चिकित्सालयों में वर्तमान में 337 आईसीयू बैड रिक्त हैं।

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 अक्टूबर 2020, बुधवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को प्रभावी सर्विलांस कराने के साथ ही सैम्पलिंग बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत, सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, मण्डियों, होटल, गैस्ट हाउस, रेस्टोरेंट आदि स्थानों पर निरन्तर स्वच्छता बनाये रखने, अनिवार्यतः मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी का पालन करवाने के साथ ही समय-समय पर वस्तुस्थिति का जायजा लेने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से जनमानस को कोविड-19 संक्रमण के लक्षण एवं संक्रमण से बचाव हेतु किये जाने वाले उपायों के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, में मास्क का उपयोग न करने वाले व्यक्तियों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 157 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 15494 हो गयी है, जिनमें कुल 13157 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 1829 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जाँच हेतु कुल 1674 सैम्पल भेजे गये।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित रांझावाला ढांग रायपुर (ढांग रोड पटवारी जी वाली गली) में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों के पाये जाने के फलस्वरूप जनहित में सुरक्षात्मक उपाय अपनाते हुए उक्त क्षेत्र को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है।

कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद अन्तर्गत विभिन्न चिकित्सालयों में वर्तमान में 337 आईसीयू बैड रिक्त हैं।

जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 274 व्यक्तियों के चालान किये गये। दुग्ध विकास विभाग द्वारा जनपद में बनाये गये विभिन्न कन्टेंनमेंट जोन में 191 ली० दूध वितरित किया गया। कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों के चिकित्सकों/कार्मिकों हेतु 255 एन-95, 6100 ट्रिपल लेयर मास्क, 400 वीटीएम वायल, 212 सेनिटाइजर, 500 एग्सामिनेशन गलब्स वितरित किये गये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!