Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राज्यसभा सांसद राज बब्बर का कार्यकाल 25 नवम्बर को होगा पूरा, इस सीट के लिए कई दिग्गजों ने जोर आजमाईश की शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 अक्टूबर 2020, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड कोटे से कांग्रेस के मौजूदा राज्यसभा सांसद राज बब्बर का कार्यकाल 25 नवम्बर 2020 में पूरा हो रहा है। ऐसे में निर्वाचन आयोग ने इस राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। साथ ही आगामी 20 अक्टूबर को चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होगी। 9 नवंबर 2020 को इस सीट पर मतदान होना है। जिसको लेकर बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने भी अपनी जोर आजमाईश शुरू कर दी है।

उत्तराखंड के हिस्से में राज्यसभा की कुल तीन सीटें हैं। इनमें से फिलहाल दो कांग्रेस और एक बीजेपी के पास है। कांग्रेस से अभिनेता राज बब्बर और प्रदीप टम्टा राज्यसभा के सांसद हैं, जबकि बीजेपी से पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी को राज्यसभा भेजा गया। दरअसल, 2015 में कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य मनोरमा डोबरियाल शर्मा के निधन के कारण खाली हुई सीट से राज बब्बर राज्यसभा पहुंचे थे। मनोरमा डोबरियाल शर्मा नवंबर 2014 में राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुई थी। वहीं, आगामी 25 नवम्बर को राज्यसभा सांसद राज बब्बर का कार्यकाल खत्म हो रहा है। राज्य गठन के बाद से अभी तक केंद्रीय राजनीति के कई बड़े चेहरों को उत्‍तराखंड से राज्‍यसभा सदस्‍य बनने का अवसर मिला है। इनमें केंद्रीय मंत्री रहीं स्‍व0 सुषमा स्‍वराज, वर्तमान में महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्‍यारी, तरुण विजय, मनोहर कांत ध्‍यानी, कांग्रेस के दिग्‍गज कैप्‍टन सतीश शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्‍तराखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत, सत्‍यव्रत चतुर्वेदी, महेंद्र सिंह माहरा के नाम शामिल हैं। इनके अलावा कांग्रेस से राज बब्‍बर और प्रदीप टम्टा सहित बीजेपी के राष्‍ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी वर्तमान में उत्‍तराखंड का राज्‍यसभा में प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं।

उत्तराखंड राज्य में पिछले दो लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में पांचों लोकसभा की सीटों पर परचम फहराने के साथ ही साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 57 सीटों पर काबिज होकर इतिहास रचा है। बीजेपी अगले महीने खाली हो रही राज्यसभा की सीट को जीतने की उपलब्धि को अपने खाते में जोड़ने जा रही है, क्योंकि खाली होने जा रही इस राज्यसभा सीट पर बीजेपी की जीत तय है। जिसकी मुख्य वजह, राज्य विधानसभा का गणित है। यही वजह है कि बीजेपी के कई दिग्‍गज नेताओं की नजरें इस सीट पर टिकी हुई हैं। राज्य में आगामी नवंबर में खाली होने जा रही राज्यसभा सीट को लेकर दो दिगज्ज नेताओं के नाम चर्चाओं में हैं। पहला पूर्व सीएम विजय बहुगुणा और दूसरा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू का।

बीजेपी के ज्यादातर स्थानीय नेताओं को ही राज्यसभा भेजने की पक्षधर दिखाई दी है। इस बार भी बीजेपी ने इसी रणनीति पर काम किया तो पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की लॉटरी लग सकती है। भाजपा सूत्रों की मानें तो वर्तमान में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू और अनिल गोयल भी प्रबल दावेदार हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!