Breaking News :
>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

कोरोना की तीसरी लहर के साथ ही ओमिक्रान का भी बढ़ रहा है खतरा, इसको देखते हुए सभी कोरोना का टीका अवश्य लगवाए : मुख्यमंत्री योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जनवरी 2022, सोमवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में आज से शुरू बूस्टर डोज के अभियान का आगाज करने के साथ लखनऊ में कोविड-19 कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। लखनऊ में लालबाग में कमांड सेंटर का निरीक्षण करने के साथ ही उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों को ओमिक्रान के प्रति भी सचेत किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में दो से ढाई लाख लोगो के कोविड टेस्ट रोज हो रहे हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के संक्रमण के साथ ही ओमिक्रान भी बढ़ रहा है। इसको देखते हुए सभी लोग कोरोना का टीका अवश्य लगवा लें। उन्होंने कहा कि मेरी सभी से अपील है कि सभी लोग कोरोना की वैक्सीन लगवा लें। बुजुर्गों को आज से बूस्टर डोज लगाई जा रही है। सभी केन्द्र पर कर्मी सजग हैं। आप लोग इसका लाभ लें और टीकाकरण कराएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंटीग्रेटेड कोविड-19 सेंटर लाल बाग पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कमांड सेंटर में होम आइसोलेट संक्रमितों से हो रही बातचीत को सुना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो संक्रमित घर में हैं, उनसे नियमित बात की जाए और दवा व अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध कराई जाए। शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार जिस शहर में प्रतिदिन दो सौ से अधिक मरीज निकल रहे हो वहां पर प्रतिदिन मरीज का हाल कमांड सेंटर से लिया जाएगा। सीएम ने कमांड सेंटर की कार्यप्रणाली को देखा और संतोष जताया। सीडीओ अश्विन पांडे के मुताबिक कमांड सेंटर में पहले से ही मरीजों से बात की जा रही है। ग्रामीण इलाकों में भी सीएचसी से तालमेल कर मररीजो से हाल जाना जा रहा है।

कमांड सेंटर के निरीक्षण के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भी ओमिक्रान को हल्के में ना ले। टीकाकरण से हम सभी लोग सुरक्षित रह सकते हैं। इसी कारण सभी लोग वैक्सीन लगवाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में रिकवरी रेट बढ़ा है। लोग तीन से पांच दिन में ठीक हो रहे हैं। इस दौरान सतर्कता और सावधानी सबसे बड़ा उपाय है। हमकों बच्चों के साथ बुजुर्गों का ध्यान रखना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने इस बार भी घरों में इलाज का इंतजाम किया गया। कोरोना वायरस की तीसरी लहर के साथ ओमिक्रान वैरिएंट भी सक्रिय हो गया है। इसको जरा भी हल्के में ना लें। सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचिए। भीड़भाड़ में ना जाएं, मास्क का प्रयोग करें। प्रदेश में सोमवार से बुजुर्गों को आज से बूस्टर डोज लगाई जा रही है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!