Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में कोरोना संक्रमण की स्पीड पर नहीं लग रहा ब्रेक, 12.6 फीसद बढ़े केस

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जनवरी 2022, सोमवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की स्पीड पर ब्रेक नहीं लग रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,79,723 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 46,569 मरीज कोरोना से रिकवर भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना से रविवार को 146 लोगों की मौत हो गई है।

देश में कोराना के कुल मामले 3,57,07,727 हो गए हैं। वहीं, एक्टिव केस बढ़कर अब 7,23,619 हो गए हैं। कोरोना से अब तक 3,45,00,172 लोग रिकवर हो चुके हैं। वहीं, अब तक 4,83,936 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके साथ ही डेली पाजिटिविटी रेट बढ़कर 13.29 फीसद जबकि साप्ताहिक पाजिटिविटी दर बढ़कर 7.92 फीसद हो गई है।

रविवार को कोरोना के मामलों में शनिवार के मुकाबले बड़ा इजाफा, 12.6 फीसद बढ़े केस

रविवार को कोरोना के मामलों में शनिवार के मुकाबले बड़ा इजाफा देखा गया है। शनिवार के मुकाबले 12.6 फीसद केस बढ़े हैं। बता दें कि शनिवार को कुल 1,59,632 नए मामले सामने आए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया कि भारत में कल यानी रविवार को कोरोना वायरस के लिए 13,52,717 सैंपल टेस्ट किए गए। कल तक कुल 69,15,75,352 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,033

देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,033 हो गई है। ओमिक्रोन के 4,033 मरीजों में से 1,552 मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं। ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले 1,216 महाराष्ट्र में हैं। वहीं, राजस्थान इस लिस्ट में दिल्ली से आगे हो गया है। राजस्थान में ओमिक्रोन के 529 और दिल्ली में 513 मरीज हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.