Breaking News :
>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियां>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल>>आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप>>‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में>>उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने डिजिटल रैलियों की तैयारी की, डिजिटल माध्यम से लोगों तक अपनी पहुँच बनानी होगी

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में डिजिटल प्रचार के मामले में भारतीय जनता पार्टी की अन्य पार्टियों की तुलना में तैयारी काफी एडवांस है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जनवरी 2022, सोमवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन की तारीख घोषित करने के साथ ही निर्वाचन आयोग के 15 जनवरी तक पांचों राज्यों में चुनावी रैलियों पर रोक लगाने के बाद भाजपा ने डिजिटल रैलियों की तैयारी कर ली है। कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर के तेज प्रसार के कारण निर्वाचन आयोग के चुनावी रैली पर रोक लगाने के कारण सभी दलों को डिजिटल माध्यम से लोगों तक अपनी पहुंच बनानी होगी।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में डिजिटल प्रचार के मामले में भारतीय जनता पार्टी की अन्य पार्टियों की तुलना में तैयारी काफी एडवांस है। निर्वाचन आयोग के डिजिटल माध्यम से प्रचार निर्देश के क्रम में भाजपा एक कदम आगे है। भाजपा 15 जनवरी तक अपने क्षेत्रीय मीडिया कार्यालय शुरू कर देगी। इसके बाद निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन जारी होने के बाद सभी जगह वर्चुअल प्रचार प्रारंभ होगा।

उत्तर प्रदेश में भी भाजपा को डिजिटल रैलियों में अन्य पार्टियों पर बढ़त की उम्मीद है। भाजपा ने करीब 17 लाख बूथ कार्यकर्ताओं को इस काम में लगा दिया है। इसके साथ ही भाजपा के उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों में 70 से अधिक कार्यालय भी डिजिटल रैली को लेकर एक्टिव हो चुके हैं।

निर्वाचन आयोग के कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रसार के कारण 15 जनवरी तक रैलियों, रोड-शो और नुक्कड़ सभाओं पर रोक लगाने के साथ ही कड़े सुरक्षा के निर्देश जारी किए हैं। अब राजनीतिक दलों को वर्चुअल रैली के जरिए ही चुनाव प्रचार करना होगा।

चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपना प्रचार अभियान प्रारंभ कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कई रैलियों को संबोधित किया। केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी तथा स्मृति ईरानी के साथ उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व उप प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा जन विश्वास यात्रा में सहभागिता की। इनके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के हर जिले में जनसभा की।

भारतीय जनता पार्टी चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद अब प्रचार के दूसरे चरण में वर्चअल रैलियां करेगी। इसमें भी भाजपा को काफी लाभ मिलेगा। प्रचार में भाजपा ने जो काम किया उसमें अन्य दल काफी पीछे रह गए। समाजवादी पार्टी ने भले ही समाजवादी विजय यात्रा निकाली, लेकिन कांग्रेस अपनी प्रतिज्ञा रथ यात्रा को पूरा नहीं कर सकी। बसपा का प्रचार अभियान तो विधिवत शुरू भी नहीं हो सका। जिस रफ्तार से भाजपा ने चुनाव प्रचार किया है, उसके मुकाबले काफी दल काफी पीछे हैं।

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के बीच प्रचार का काम सभी दलों के लिए बड़ी चुनौती भले ही है, लेकिन भाजपा अपने मजबूत संगठन के दम पर इसको भी सफल बनाने में लगी है। भाजपा के बड़े नेताओं की वर्चुअल रैली शीघ्र ही प्रारंभ होगी। डिजिटल माध्यम से प्रचार चुनावी अभियानों का आगाज भाजपा जल्द करेगी। इसके लिए भाजपा की विशेष आइटी सेल भी तैयार है। भाजपा के पास डिजिटल प्रचार और वर्चुअल रैलियों को लेकर अन्य दलों से अधिक क्षमता है। भाजपा तो इंटरनेट मीडिया से सभी माध्यम पर सक्रिय है। भाजपा के पास व्हाट्सऐप पर भी एक बहुत बड़ा नेटवर्क है। भाजपा के पास ब्लाक स्तर पर आईटी सेल है। जिससे लाखों लोग जुड़े हैं। भाजपा के पास जितना बड़ा डिजिटल नेटवर्क है, उतना अन्य किसी दल के पास नहीं है। भारतीय जनता पार्टी को हमेशा से कार्यकर्ताओं के माध्यम से काम करती रही है। बूथ स््तर पर सक्रिय कार्यकर्ता डिजिटल रैली को जन-जन तक पहुंचाने का काम भी करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!